दिलचस्प

Video: बारिश में भीगती बूढ़ी पत्नी के लिए पति ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- यही है सच्चा प्यार..

प्यार को शब्दों में बयां करना बड़ा मुश्किल होता है। इसे तो सिर्फ महसूस किया जा सकता है। कहते हैं एक सच्चा प्यार कई सालों तक वैसा ही रहता है जैसा पहले दिन होता है। उसमें कोई भी कमी नहीं आती है। बल्कि वह और बढ़ सकता है। आजकल की यंग जनरेशन के बीच प्यार ज्यादा नहीं टिकता है। उनका जल्दी ब्रेकअप या तलाक हो जाता है। लेकिन कुछ बुजुर्ग लोग आज भी हैं जो इस सच्चे प्यार को बरकरार रखे हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बुजुर्ग दंपति को ही देख लीजिए।

बुजुर्ग जोड़े ने बताई सच्चे प्यार की परिभाषा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग जोड़ा बड़ा वायरल हो रहा है। इन दिनों मानसून आ चुका है। ऐसे में हर कोई छाता लेकर ही बाजार निकलता है। लेकिन कई बार बूढ़े लोगों के लिए इतनी देर हाथ ऊंचा कर छाता पकड़े रखना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक बुजुर्ग पति अपनी बुजुर्ग पत्नी के लिए छाता पकड़ सबका दिल जीत लेता है।

इस बुजुर्ग जोड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश का मौसम है। एक बुजुर्ग कपल रोड क्रॉस कर रहा है। इस दौरान पति ने हाथ में छाता पकड़ा हुआ है। वह अपनी बूढ़ी पत्नी को छाते में रखकर बारिश से बचाता है। वहीं बुजुर्ग महिला के हाथ में एक बैग भी होता है।

बुजुर्ग कपल का यह प्यार लोगों के दिलों को छू रहा है। हर कोई इन्हें अपने प्यार के लिए प्रेरणा मान रहा है। सोच रहा है कि काश हमे भी ऐसा ही पार्टनर मिले जो जीवनभर हमे इतना ही प्यार करता रहे। तो चलिए बिना किसी देरी के अब हम आपको ये वीडियो दिखा देते हैं। हमे उम्मीद है कि इसे देख आपके अंदर का सच्चा आशिक भी जाग जाएगा।

यहां देखें वीडियो

इस बुजुर्ग जोड़े का प्यार भी देख लीजिए

सच्चे प्यार में केयर और थोड़ा बचपना भी होता है। अब इस बुजुर्ग जोड़े को ही देख लीजिए। जब उसकी बूढ़ी पत्नी के पैर दुखने लगे तो उसने उसे शॉपिंग ट्रॉली पर बैठ दिया। इसके बाद इसे धक्का मरते हुए अंदर ले गया। है ना ये कितना प्यारा नजारा?

अब इस एक और जोड़े से मिलिए। ये उम्र के इस पड़ाव में भी अपने पार्टनर के साथ कुदरत की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहा है।

Back to top button