बॉलीवुड

पिता की तरह हैंडसम हंक हैं विनोद मेहरा के बेटे रोहन, इस फिल्म से कर चुके हैं डेब्यू

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में ‘अमरदीप’, ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन बहुत ही कम उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

vinod mehra

इन दिनों विनोद मेहरा के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह किसी हीरो से कम नजर नहीं आ रहे हैं। जैसे ही फैंस को विनोद मेहरा के बेटे की झलक देखने को मिली तो वह कमेंट कर उन पर प्यार बरसाने लगे। तो आइए देखते हैं विनोद मेहरा के बेटे की तस्वीर..

पिता की तरह गुड लुकिंग हैं विनोद मेहरा के बेटे रोहन

बता दें, विनोद मेहरा ने साल 1988 में किरण के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद उनके घर दिसंबर 1988 में एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम सोनिया मेहरा है। इसके बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसे रोहन मेहरा नाम दिया गया। बता दे विनोद मेहरा के दोनों बच्चे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सोनिया ने तो कई फिल्मों में काम भी किया है, लेकिन वह कुछ दिनों बाद फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई।

vinod mehra

वही बात की जाए उनके बेटे रोहन की तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘420 आईपीसी’ में नजर आए थे जिसमें उनके साथ गुल पनाग, विनय पाठक और रणवीर शौरी जैसे सितारे दिखाई दिए थे। वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहन बिल्कुल अपने पिता की तरह गुड लुकिंग है। रोहन का कहना है कि वह अपने पिता की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना चाहते हैं।

vinod mehra

पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू के दौरान रोहन ने बताया था कि, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने पिता का बेटा होने पर वास्तव में गर्व है। मैंने दूसरों से जो सुना है, वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की और शायद उन्हें वह श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। वह एक अविश्वसनीय रूप से मेहनती व्यक्ति थे, और मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है।”

vinod mehra

vinod mehra

बता दें, रोहन मेहरा ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्में ‘बाजार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे जैसे सितारे नजर आए थे।

vinod mehra

रेखा संग रहा था विनोद मेहरा का अफेयर

बात की जाए विनोद मेहरा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनके अफेयर कई अभिनेत्रियों से रहें, लेकिन रेखा संग उनका नाम काफी चर्चा में रहा। कहा जाता है कि विनोद मेहरा और रेखा ने एक दूसरे से शादी तक रचा ली थी।

vinod mehra

लेकिन विनोद मेहरा की मां को रेखा पसंद नहीं थी जिसके चलते इन दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं किरण से शादी रचाने के बाद विनोद मेहरा महज 45 साल की उम्र में 30 अक्टूबर साल 1990 को दुनिया को अलविदा कह गए।

Back to top button