अध्यात्म

कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है सावन का दूसरा सोमवार, इन 4 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन मास 14 जुलाई से शुरू हो चुका है। अभी एक सोमवार 18 जुलाई को जा चुका है। सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। यह दूसरा सोमवार कई मायनों में खास होने वाला है। इस दिन कई विशेष संयोग बन रहे हैं। यह खास संयोग चार राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आएंगे।

सावन के दूसरे सोमवार बन रहे शुभ संयोग

सावन महीने के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। यह प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और धुव्र योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग में हम जो भी काम करते हैं उनका फल जल्दी प्राप्त होता है।

मान्यता है कि जो भक्त इस योग में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करता है उसे उनका आशीर्वाद मिलता है। इस योग में 4 विशेष राशियों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। इन्हें इस सोमवार बहुत से लोग होंगे। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कौन सी राशियां शामिल हैं।

मेष राशि

सावन महीने के दूसरे सोमवार मेष राशि के जातकों को एक साथ कई लाभ मिलेंगे। इस दौरान इनकी समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हिंदी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। वर्तमान जॉब में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों के लिए यह सोमवार काफी फायदेमंद सिद्ध होगा। आपके काम की हर तरफ सराहना होगी। सेहत अच्छी रहेगी। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

सावन का दूसरा सोमवार मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छी किस्मत और अच्छे दिन लेकर आएगा। इस सोमवार भगवान शिव आप के ऊपर मेहरबान रहेंगे। शिवजी की कृपा से आप के सभी अटके हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जमीन जायदाद के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। अपनों से प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन का दूसरा सोमवार ढेर सारी खुशियां लाएगा। परिवार की समस्याएं खत्म होगी दुखों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में प्रेम और शांति बनी रहेगी। घर में पैसा आता रहेगा। व्यर्थ खर्चे कम होंगे। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नया मकान और वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विवाह का योग बनेगा। किसी अच्छी जगह आपका रिश्ता तय हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन का दूसरा सोमवार अच्छी खबर लाएगा। इस दिन आपको समाज में काफी मान सम्मान मिलेगा। नए वाहन और नई संपत्ति को खरीदने के योग बनेंगे। पुराना अटका का पैसा वापस मिल जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पैसा निवेश करने के लिए सावन का दूसरा सोमवार सबसे बेस्ट है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर आप कहीं भी पैसा लगा सकते हैं। आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। शिवजी की कृपा से आपके घर एक नन्हा मेहमान आ सकता है।

Back to top button