दिलचस्प

भारत की अंजलि को हुआ पाकिस्तान की हसीना से प्रेम, फिर सरहदें भी नहीं रोक पाई इन्हें एक होने से

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती। यह प्यार कहीं भी, कभी भी, किसी से भी हो सकता है। फिर आजकल तो सेम जेंडर का प्यार भी काफी पॉपुलर हो गया है। आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिसे देख कई लोगों की भौहें चढ़ गई। इनसे मिलिए यह हैं लव कपल अंजलि और सूफी।

भारत–पाकिस्तान की हसीनाओं को हुआ एक दूसरे से प्यार

अंजलि भारत की रहने वाली हैं। वहीं सूफी पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही टेंशन का माहौल हो, लेकिन अंजलि और सूफी के बीच सिर्फ और सिर्फ प्यार की नदियां बहती है। जी हां अंजलि और सूफी एक दूसरे से सच्चा प्यार करती हैं।

अंजलि और सूफी बाईसेक्सुअल है। बाईसेक्सुअल मतलब वह शख्स जिसे मर्द और औरत दोनों में दिलचस्पी होती है। अंजलि पहले एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी।

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए अंजलि ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। यहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान की सूफी से हुई। सूफी को पहली नजर में देखते ही अंजलि दिल दे बैठी। इसके बाद दोनों की बातचीत आगे बढ़ी।

इनकी पहली मुलाकात अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई। दोनों को एक दूसरे का साथ बेहद पसंद आया। जल दिन के बीच प्यार हो गया। अब दोनों एक साथ रिलेशनशिप में है। शुरुआत में दोनों ने अपने इस प्यार को दुनिया से छुपाया था। लेकिन अब दोनों गर्व से कहती हैं कि हम लेस्बियन हैं।

एक दूसरे के साथ हैं बेहद खुश

साल 2019 में अंजली और सूफी ने एक फोटोशूट भी करवाया था। इनका यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। यहीं से इनकी प्रेम कहानी दुनिया के सामने आई थी। इनकी लव स्टोरी सुन लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। जहां कुछ लोगों ने इनके रिश्ते की सराहना की तो वहीं कुछ ने आलोचना।

वैसे अंजलि और सूफी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। वह दोनों अपनी लाइफ बिंदास जीती हैं। दोनों वर्तमान में न्यूयॉर्क में एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

अंजलि और सूफी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों आए दिन अपनी प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह अंजलि ही थी जिसने सबसे पहले सूफी को प्रपोज किया था। सूफी भी इस प्रपोजल को ठुकरा नहीं पाई। आज दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali (@anjalichakra)


वैसे आप लोगों को इनकी लव स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button