राशिफल

Rashifal 20 July: आज 4 राशि वालों पर होगी धन की वर्षा, बड़ा आर्थिक फायदा होने के बन रहे हैं योग

हम आपको बुधवार 20 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे और आज आपको उत्‍तम संपत्ति प्राप्‍त होगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कहीं से शुभ समाचार भी प्राप्‍त हो सकता है। इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दृष्टिकोण बदल सकता हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा।अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। अच्‍छे धार्मिक कार्यों में आपका दिन व्‍यतीत होगा और दान करने में आपका दिन जाएगा। आज आपके मन में काफी पॉजिटिव विचार आने से दिन शुभ होगा और अच्‍छे कार्य करने के लिए आप प्रेरित होंगे। नौकरी या धंधे में उन्नति के लिहाज से आज का दिन काम का हो सकता है। जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आज आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें तो ही आपको फायदा होगा। वरना आप खुद हर अपनी समस्‍या को बढ़ा लेंगे। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बिना वजह के लड़ाई झगड़े से अपना बचाव करें अन्यथा परेशान रहेंगे। आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे‌। आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे‌।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी संग यात्रा पर जाने के लिए तैयार रहें। व्यापारी वर्ग किसी पुरानी योजना पर पुनर्विचार करें, लेकिन एक बात का ध्यान रहें कि बिना प्लानिंग के किसी योजना की शुरुआत करना आपको परेशानी में डाल सकता है। शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ईश्वर की कृपा के साथ-साथ प्रयास से कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। कोई भी कार्य बिना किसी की सहायता के पूरा नही हो पाएगा। वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत किया जाना चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने में उत्साह दिखाएंगे। आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है। आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आज आपके ऊपर ऑफिस के कार्यों का दबाव बनेगा। लेकिन, आप अपनी सूझ-बूझ से समय पर काम पूरा कर लेगें। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपको किसी खास दोस्त की मदद मिलेगी। आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। अधूरे काम पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भाँति जाँच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है। आज आपको हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपने अपनों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे।

आपने Rashifal 20 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button