बॉलीवुड

‘मेरा रंग दे बसंती..’ गाने वाले मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, 82 की उम्र में तोड़ा दम

अपनी आवाज से लोगों पर जादू करने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर और ग़ज़ल लेखक भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी। कहा जा रहा है कि भूपिंदर सिंह का निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ उनकी उम्र 82 वर्ष थी। ‘दिल ढूंढता है’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘आने से उसके आए बहार’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाने वाले भूपिंदर सिंह का इस दुनिया से यूं चले जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

bhupinder Singh

10 दिन पहले ही भूपिंदर को अस्पताल में कराया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भूपिंदर सिंह को 10 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 18 जुलाई को उनका निधन हो गया। मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने कहा कि, “भूपिंदर सिंह को 10 दिन पहले हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्‍हें इंफेक्शन हो गया था। हमें पक्का संदेह था कि उन्हें पेट की बीमारी है और हम जांच कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें कोविड-19 हो गया और सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और सोमवार की शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।”

संगीत दुनिया से नहीं था कोई लगाव, लेकिन…

बता दें, भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ। उनके पिता प्रोफेशनल नाथ सिंह एक ट्रेंड वोकलिस्ट थे उनके पिता के जरिए ही उन्हें गाने की शिक्षा प्राप्त हुई। हालांकि बचपन से भूपिंदर सिंह को म्यूजिक में कोई खास लगाव नहीं था। लेकिन उनके पिता संगीत की दुनिया के काफी सख्त टीचर हुआ करते थे।

bhupinder Singh

ऐसे में उन्होंने भी संगीत की दुनिया में नाम कमाया और फिर धीरे-धीरे वह एक बड़ा सितारा बनकर उभरे। भूपिंदर सिंह ने दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो में पहली बार परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने ‘होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा’ गाना गाया और इसके जरिए वह फिल्म इंडस्ट्री में छा गए।

bhupinder Singh

इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने अपने करियर में ‘दूरियां’, ‘हकीकत’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘सत्ते पर सत्ता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी। वहीं उन्होंने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘बीती ना बिताई रैना’, ‘जिंदगी मिलके बिताएंगे’, ‘एक अकेला इस शहर में’, ‘प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया है’ जैसे सुपरहिट गाने गाए।

bhupinder Singh

बता दे इसी बीच भूपेंद्र सिंह ने 1980 में मिताली मुखर्जी से शादी की। मिताली खुद भी बांग्लादेश की मशहूर सिंगर है। ऐसे में दोनों पति पत्नी ने कई लाइव परफॉर्मेंस दिए थे। वही उनका एक बेटा है जिसका नाम निहाल सिंह है जो भी एक मशहूर म्यूजिशियन है।

Back to top button