अध्यात्म

इस तारीख में पैदा हुए लोगों पर बरसती है शनिदेव की विशेष कृपा, खत्म हो जाते हैं जीवन के हर दुख

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के आधार पर कष्ट या सुख देते हैं। वहीं शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी कुछ विशेष राशि के जातकों को दुख झेलने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिदेव एक बार किसी पर मेहरबान हो जाए तो उसकी लाइफ में बहुत सी अच्छी चीजें होती हैं। अंक ज्योतिष की माने तो शनिदेव तीन विशेष तारीखों में जन्में लोगों पर अपनी खास कृपा बरसाते हैं।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र (Numerology) को भी काफी महत्व दिया जाता है। इसके अनुसार आप जिस तारीख को जन्म लेते हैं उस दौरान ग्रहों की स्थिति का आपके ऊपर विशेष असर पड़ता है। आज हम आपको 3 तारीख बताने जा रहे हैं। यदि आपका जन्म इनमें से किसी भी तारीख को हुआ है तो अच्छी खबर है। आप जीवन में बहुत तरक्की करेंगे। लाइफ में बड़े-बड़े काम करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि ये तारीखें कौन सी हैं।

शनिदेव मेहरबान हो तो मिलते हैं ये लाभ

लकी जन्म तारीख जानने से पहले चलिए ये जान लें कि यदि शनिदेव आपके ऊपर मेहरबान हो तो क्या क्या लाभ मिल जाते हैं। शनिदेव की कृपा होने पर आपके जीवन से दुखों का सफाया हो जाता है। दुख और तकलीफ आपकी लाइफ से धीरे-धीरे कर दूर जाने लगते हैं। भाग्य आपका साथ देने लगता है। आप जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह बिना किसी बाधा के सफल हो जाता है।

दुर्भाग्य आपका पीछा छोड़ देता है। बुरी किस्मत की वजह से आपका कोई नुकसान नहीं होता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता है। घर में बरकर बनी रहती है। पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। धन कमाने के नए साधन मिलते रहते हैं। परिवार में शांति और प्रेम भाव बना रहता है। गृह कलेश की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है।

आपको अपना लक्ष्य आसानी से मिल जाता है। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। आपका मन पॉजिटिव रहता है। गुस्सा कम आता है। यदि आता भी है तो गुस्से में कोई गलत काम नहीं करते हैं। दिमाग सही दिशा में काम करता है। सबकुछ अच्छा लगता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतता है।

इस तारीख को जन्में लोग होते हैं शनिदेव के प्रिय

अंक शास्त्र की माने तो यदि आपकी जन्मतिथि का मूलांक 8 है तो आपके ऊपर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी। मूलांक 8 में 8, 17, 26 तारीखें आती हैं। इन तीन तारीख में जन्म लेने वाले लोग शनिदेव को सबसे प्यारे होते हैं।

वैसे यदि आपका जन्म इस तारीख में नहीं हुआ तो आप कुछ खास उपायों को कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। जैसे शनिवार को उनके नाम का व्रत रखें। तिल के तेल का दीपक जलाएं। काला तिल चढ़ाएं। काली चीजें गरीबों को दान करें। शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

Back to top button