बॉलीवुड

दूसरी बार प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारियां, एक बार फिर किया नन्हीं परी का स्वागत

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है और उनके घर में दोबारा नन्ही परी आई है। दरअसल, निक जोनस के बड़े भाई और भाभी यानी कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी के घर दूसरा नन्हा मेहमान आया है जिसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि वह एक फिर बेटी के माता पिता बन चुके हैं। इससे पहले भी 2 साल की उनकी बेटी है। सोफी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा को भी लगातार मां बनने की बधाई मिल रही है क्योंकि वह इस बच्ची की छोटी मां-चाची होगी।

दूसरी बार मां बनकर बहुत खुश हैं प्रियंका की जेठानी
बता दें, सोफी और जो ने 29 जून साल 2019 को पेरिस में शादी रचाई थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। इसके 1 साल बाद सोफी ने साल 2020 में बेटी को जन्म दिया था। अब एक बार फिर सोफी ने नन्ही बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वह दोबारा बेटी की मां बनकर बहुत खुश है।

priyanka chopra

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोफी हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है जिन्होंने अमेरिकी टीवी सीरियल ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में काम किया है। इस शो में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें करीब 8 बार नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा वह तीन बार अवार्ड भी जीत चुकी है। इसके अलावा साल 2016 में सोफी को बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था।

वही बात की जाए प्रियंका और निक जोनास की तो उन्होंने भी पिछले दिनों ही अपनी बेटी मालती मैरी जोनास का स्वागत किया था। मालती का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ है। प्रियंका अक्सर मालती के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी रचाई थी।

priyanka chopra

इन फिल्मों में होगा प्रियंका का जलवा
बात की जाए प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है।

priyanka chopra

बात की जाए प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म को लेकर प्रियंका की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल बेटी के जन्म के बाद से प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त है।

priyanka chopra

Back to top button