बॉलीवुड

ख़ूबसूरती में अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं शरमन जोशी की बहन, इस एक्टर की है पत्नी : Photos

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरमन जोशी चुनिंदा कलाकारों में से एक है जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बता दें शरमन जोशी ने ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है जिसमें उनके किरदारों को खूब तारीफ मिली है। इसके बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आए। शरमन जोशी ने मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी रचाई है और अब वह कम ही फिल्मों में नजर आते हैं।

जहां शर्मन जोशी अपने गुड लुक्स के लिए मशहूर है तो वहीं उनकी बहन मानसी जोशी भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। जी हां.. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और उनकी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है। आइए देखते हैं मानसी जोशी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें..

बता दें, मानसी जोशी इन दिनों टीवी सीरियल ‘ये झुकी झुकी सी’ नजर में आ रही है। इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। इसके अलावा वह आखरी बार ‘ढाई किलो प्रेम’ में नजर आई थी। अब ऐसे में हुआ एक बार फिर कम बैक कर चुकी है और इसके लिए वह काफी खुश भी है।

sharman joshi

बता दे इस सीरियल में मानसी के अलावा स्वाति राजपूत और अंकित सिवाच मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। वही मानसी जोशी शो में ‘सुधा रस्तोगी’ के किरदार में हैं जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manasi Joshi Roy (@manasijoshiroy)


आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मानसी जोशी का 1 या 2 साल से नहीं बल्कि 25 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है। हालांकि बीच में उन्होंने 5 साल के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी, लेकिन एक बार फिर वह अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

sharman joshi

बता दे मानसी जोशी ने जाने माने अभिनेता रोहित रॉय के साथ शादी रचाई है। इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम कियारा है। वही मानसी के पिता अरविंद जोशी भी गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे। यही वजह है कि शर्मन जोशी और मानसी जोशी को बचपन से ही सिनेमा का शौक था। ऐसे में इन दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में ही नाम कमाया।

बता दें, मानसी जोशी के पिता और भाई नहीं बल्कि उनके चाचा प्रवीण जोशी और उनकी चाची सरिता जोशी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसके अलावा अभिनेत्री केतकी दवे, पूर्व जोशी और पूनम जोशी उनके कजिन है जिन्होंने भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हासिल किया है। मानसी जोशी ने मुंबई की मीठीबाई कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

sharman joshi

मानसी जोशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और हमेशा उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि मानसी जोशी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। यदि आप उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो देख पाएंगे कि ग्लैमरस तस्वीरों से उनका अकाउंट भरा पड़ा हुआ है। वही फैंस भी उनकी हर एक तस्वीर पर कमेंट कर तारीफ करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manasi Joshi Roy (@manasijoshiroy)


Back to top button