अध्यात्म

सूर्य गोचर: कल से इन 3 राशियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, हीरे की तरह भाग्य चमकाएंगे सूर्यदेव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रह की बात करें तो वह हर महीने अपनी राशि बदलता है। 16 जुलाई को सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने वाला है।

सूर्य कर्क राशि में अगले 1 महीने तक विराजमान रहेगा। ऐसे में कुछ खास राशि के जातकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। तो चलिए देखते हैं इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल है।

मिथुन राशि

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों की लाइफ में बड़े बदलाव लाएगा। खासकर करियर के क्षेत्र में आप बहुत ऊंचाइयों तक जाएंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। वही बेरोजगार लोगों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं।

mithun rashi

बिजनेस करने वालों की बात करें तो उन्हें भी बहुत अधिक लाभ होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लाएगा। भाग्य आपका हर मोड़ पर साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह फटाफट पूर्ण हो जाएगा। पुराने रुके हुए काम भी समय पर होंगे। आपके काम की तारीफ होगी।

बॉस आप के काम से खुश होगा। बिजनेस में ग्राहकी बढ़ेगी। अपने दम पर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करेंगे। समय-समय पर धन लाभ होता रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो समय अच्छा है। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा रहेगा।

तुला राशि

सूर्य गोचर के चलते तुला राशि के जातकों की लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। अपनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। नई प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो यह सही समय है। नए वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं।

जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में कोई बड़ा मांगलिक कार्य हो सकता है। विदेश यात्रा का योग बन सकता है।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों की लाइफ में मान सम्मान में वृद्धि करेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आते जाते सलाम ठोकेंगे। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। चारों ओर से पैसा आएगा। घर में बरकत ही बरकत रहेगी। व्यापारियों को इस माह सबसे अधिक लाभ होगा।

विवाह के योग बन सकते हैं। पुराना उधार चुकता हो जाएगा। अटका पैसा मिलेगा। अटका काम हो जाएगा। सेहत में सुधार होगा। किसी शुभ काम से विदेश की यात्रा हो सकती है। जाने अनजाने में आप खुद के लिए बड़ा धन लाभ करेंगे।

Back to top button