दिलचस्प

जब असली जवान ने गाया बॉर्डर फिल्म का ‘ए जाते हुए लम्हों..’ सुनकर पिघल गया लोगों का दिल – Video

1997 में एक फिल्म आई थी ‘बॉर्डर’ (Border)। इस फिल्म में भारतीय सेना और देश की रक्षा करने वालों की जिंदगी को बखूबी दर्शाया गया था। फिल्म की स्टोरी और गाने बहुत पॉपुलर हुए थे। फिल्म का एक गाना ‘ए जाते हुए लम्हों…’ (Ae Jate Hue Lamho) बड़ा हिट हुआ था। इस गाने को रूप सिंह राठोड़ ने गाया था। वहीं इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे।

जवान ने सुरीले अंदाज में गाया बॉर्डर फिल्म का गाना

अब इसी गाने को एक असली जवान ने गाया है। हैरत की बात ये है कि इस जवान ने इस गाने को बेहद सुरीले अंदाज में गाया है। अब हर कोई इनके गाने और हुनर की तारीफ कर रहा है। इस जवान का नाम विक्रमजीत सिंह है। वह ITBP के जवान हैं। ITBP ने ही उनके गाने का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सजा किया है।

ITBP (Indo-Tibetan Border Police) ने बताया कि जवान विक्रमजीत सिंह ने हिमवीर भाइयों की विनती पर बॉर्डर फिल्म का यह गाना गाया है। अब इस जवान का हुनर देख लोगों ने उन्हें इंडियन आइडल में जाने तक की सलाह दे दी है। वैसे बता दें कि इसके पहले भी विक्रमजीत सिंह के कई गाने वायरल हो चुके हैं। उन्हें गीत गाना अच्छा लगता है। वह बहुत ही सुरीला गाते भी हैं।

यहां सुने जवान का सुरीला गाना

पहले भी गा चुके हैं कई गाने

आईटीबीपी के कॉन्स्‍टेबल विक्रमजीत सिंह इसके पहले ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए चर्चा में आए थे। बता दें कि वे 2017 में एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले टेलेंट हंट शो राइजिंग स्‍टार में बतौर प्रतियोगी भी शामिल हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया था।

विक्रमजीत सिंह भले इस प्रतियोगिता में जीत नहीं सके थे, लेकिन उनके हुनर और स्टाइल के लोग फैन बन गए थे। दिलचस्प बात ये थी कि वे शो में भी यूनिफॉर्म पहनकर आते थे। उनका कहना था कि गाना और आईटीबीपी की ये वर्दी दोनों ही उनकी पहचान है। तब उनका हौसला बढ़ाने को बटालियन की एक टीम भी मंच पर आई थी।

Back to top button