बॉलीवुड

स्पेन में इन लड़कों संग रातें गुजारी रही हैं अजय देवगन की लाड़ली! ग्रीन टॉप में दिखा बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। यूं तो न्यासा देवगन अभी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस पर कहर ढाती है। अब हाल ही में उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने कुछ दोस्तों के साथ फुल एंजॉय करते हुए नजर आई। आइए देखते हैं न्यासा देवगन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें..

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन फॉरेन में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही है। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ डिनर करते हुए दिखाई दे रही है। वही ग्रीन टॉप में उनका काफी बोल्ड अंदाज दिखा।

nysa devgan

nysa devgan

हालांकि कोई पहली बार नहीं है जब न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ इस तरह की तस्वीरें साझा की है। वह हमेशा ही पार्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती है। इसके अलावा कई बार उन्हें लंदन में चिल करते हुए देखा जा चुका है।

nysa devgan

पिछली बार भी न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी जिसमें वह अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ नजर आई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन ग्रीन आउटफिट में कहर ढा रही है। वह अपने दोस्तों के साथ चिल करती हुई और अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही है।

nysa devgan

रिपोर्ट की मानें तो न्यासा स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल वह स्पेन में है जहां अपने कुछ दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची है और इसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

nysa devgan

न्यासा अपने दोस्तों के साथ लंदन में भी नाइट क्लब में पार्टी करती हुई नजर आई थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी, जिसमें उनका अंदाज काफी ग्लैमरस दिखा था। सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

nysa devgan

बता दें, न्यासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। वही न्यासा के फिल्मी दुनिया में काम करने को लेकर अजय देवगन ने कहा कि, “नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो पढ़ रही है और बहुत खुश है। फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है।”

nysa devgan

Back to top button