राशिफल

Rashifal 14 July: गुरुवार को इन 4 राशि के जातको की हर मेहनत होगी सफल, आपके करियर की दिशा बदलेगी

हम आपको गुरुवार 14 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। किसी पुराने कर्ज की चिंता आपको सता सकती है लेकिन अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करते रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नई परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। किसी करीबी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। कोई बड़ी योजना लटक सकती है। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है और विदेशी यात्राओं के भी संकेत हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर की खुशियां आपके इस फैसले पर निर्भर है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी या कारोबार से जुड़ी किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे। किसी पुराने काम से जुड़े कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। कारोबार के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। बीते हुए काम का बेहतर परिणाम मिल सकता है। अचानक किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। सामान्य से अधिक खर्च होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। अगर आप मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा नहीं करेंगे तो आपको दी हुई जिम्मेदारियां वापस ली जा सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भाग्य की प्रबलता से रुके कार्य बनेंगे। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। जल्दबाजी में निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे, अगर आप बुजुर्गों की बात मानते हैं तो आपको लाभ होगा। आर्थिक मोर्चे पर यह समय शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बने रहने से कोई समस्या नहीं आएगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यवसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ से बचें। इस अवधि में आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। गप्पेबाजी करके अपना समय नष्ट करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहाँ तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। किसी यात्रा का भरपूर मज़ा उठाएंगे। परिवार की किसी समस्या को लेकर मन अशांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाश करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में ये दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। सफलता पाने के लिए सिद्धांतों का पालन करना ना भूलें। नौकरी में नए काम से जुड़ने का मौका मिलेगा और पढ़ाई में नाम होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक अनुष्ठान या कार्यक्रम संपन्न होंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। संतान को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों, आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। उच्‍चाधिकारियों से अच्‍छा तालमेल बना रहेगा। घर परिवार में आपसी संवाद और सहयोग रिश्तों को मज़बूत बनाएगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपके मन को प्रसन्न करने वाला हो सकता है। रिश्तेदारों के आगमन से आप प्रसन्न नजर आएंगे। अनपेक्षित खर्च आपको चिंता में डाल सकते हैं। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मनोरंजन व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। यदि आप ऑनलाइन कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं तो समय इसके लिए उत्तम चल रहा है। फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। युवा वरिष्ठों का सम्मान करें। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप सफलता के लिए लालायित हैं। आप धन, शोहरत और सत्ता चाहते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी।

आपने Rashifal 14 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button