दिलचस्प

इस पेड़ पर घात लगाए बैठा है सांप, 30 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाओगे इंटेलिजेंट नंबर 1

आँखों का भ्रम हर किसी को हो सकता है। लेकिन जिसकी नजरें बाज की तरह तेज होती है वह इस भ्रम को भी पहचान लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर आँखों का भ्रम पैदा करने वाली ऐसी ही कुछ पहेलियां वायरल हो रही है। इन पहेलियों में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसमें किसी जानवर को खोजने के लिए कहा जाता है। इससे आपके दिमाग और आँखों की अच्छी खासी कसरत हो जाती है।

जंगल में छिपा है सांप, आप ने देखा?

आज की इस पहेली में आपको सांप खोजना है। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। आपको एक घना जंगल दिखाई दे रहा है। यहां कई पेड़ और हरियाली है। इनके बीच एक काले रंग का सांप घात लगाए बैठा है। अब आपकी चुनौती ये है कि इस काले नाग को आपको खोजना है। वह भी सिर्फ 30 सेकंड के अंदर। जिस किसी ने इसे सबसे पहले खोज लिया वह जीनियस नंबर 1 कहलाएगा।

वैसे ये चैलेंज इतना आसान भी नहीं है। इसे पूरा करने में कई अच्छे अच्छे सुरमा फेल हो गए। सिर्फ शार्प माइंड के लोग ही ऐसे चैलेंज पूरा कर सकते हैं। यदि आपके अंदर वह बात है तो फटाफट इस पहेली को सुलझा कर बताइए। फोटो को हर एंगल से जूम करिए। और देखिए कि आखिर ये काला नाग कहां बैठकर लुका छिपी खेल रहा है।

यहां छिपा बैठा है काला नाग

आप में से 90 प्रतिशत लोग इस पहेली को नहीं सुलझा पाए होंगे। सिर्फ कुछ महान जीनियस लोग ही सांप को खोजने में कामयाब रहे होंगे। तो चलिए हम अब इस पहेली का सही जवाब आपको बता देते हैं। तस्वीर में दिख रहे पेड़ की जड़ों को ध्यान से देखिए। लेफ्ट में नीचे की ओर आपको काले रंग का सांप दिख जाएगा।

सांप पेड़ की जड़ों में इस तरह घुलमिल गया है कि आपको आसानी से दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि उसे अपना शिकार आसानी से मिल जाता है। वह ऐसी जगहों पर घंटों छिपकर बैठा रहता है। फिर जब उसकी खाने की खुराक जैसे कोई छोटा मोटा जानवर उसके नजदीक से गुजरता है तो वह अचानक से हमला कर उसे जकड़ लेता है। फिर सांप के जहर से उसका खेल कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाता है। अंत में वह अपने शिकार को चट कर लेता है।

वैसे आप लोगों को ये मजेदार पहहेली कैसी लगी हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उनका दिमाग जरूर टेस्ट करें। देखें कि वे आप से ज्यादा होशियार है या नहीं।

Back to top button