समाचार

बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते गई जान

राजनीति के गलियारों से बेहद दुखद खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (f Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका शनिवार (9 जुलाई) गुड़गांव मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। यहां उनका फेफड़े में इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। पत्नी के निधन के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन

खबरों की माने तो साधना गुप्ता को मेदांता हॉस्पिटल में बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने के चलते भर्ती किया गया था। बीते चार दिनों से उनकी हालत सिरियस थी। वे आईसीयू में थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन अफसोस की वह बच नहीं सकी। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी इसी अपसताल में कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते एडमिट हुए थे।

मुलायम की दूसरी बीवी थी साधना

साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती यादव थी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उन्हीं के पुत्र हैं। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास और प्रतीक यादव की थी। प्रतीक साधना के पहले पति फर्रुखाबाद निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के बेटे हैं। चंद्र प्रकाश गुप्ता और साधना की शादी 4 जुलाई 1986 को हुई थी। लेकिन शादी के दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

राजनीति में थी एक्टिव

साधना गुप्ता औरैया के विधनू की रहने वाली थी। वह राजनीति में काफी एक्टिव रहा करती थी। हालांकि मुलायम सिंह यादव से शादी होने के बाद उन्होंने राजनीतिक दुनिया से दूरी बना ली थी। उनके भाई का नाम प्रमोद कुमार गुप्ता है। वे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

ऐसे हुई मुलायम सिंह से शादी

साधना और मुलायम की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है। दरअसल मुलायम की मां मूर्ति देवी आए दिन बीमार रहा करती थी। उधर साधना गुप्ता लखनऊ के नर्सिंग होम में व सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी देखभाल किया करती थी। बस इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। ऐसे में 23 मई 2003 को मुलायम ने साधना से शादी रचा ली थी।

साधना गुप्ता के निधन पर उनका पूरा परिवार बड़ा दुखी है। उनके समर्थक और राजनीति से जुड़े लोग साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Back to top button