राशिफल

Rashifal 9 July: शनिवार को 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जीवन में खुशहाली का आगमन होगा

हम आपको शनिवार 9 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज छात्रों को अपने कार्यों सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जरूरी कामों में भी देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। लव लाइफ में आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। किसी गरीब को भोजन करवाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से सावधान रहें। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। कामकाज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पेंडिंग काम निपटाएं और किसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं तो अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं। पक्षियों को दाना खिलाएं, भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जमीन-जायदाद के कामों में गति आयेगी। आज आपके जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज घर के बड़ों के साथ आपको तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आएगी। लोगों की मदद करने के लिए एक उदारता का नजरिया बनाये रखना बहुत जरूरी है। आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें। आज के दिन समझदारी और साहस की हर जगह सराहना होगी।

shani dev

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा पूरा किए गए कार्य से सीनियर्स संतुष्ट होंगे। जीवनसाथी से आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा, रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आप अपने कार्यों को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर स्वास्थ्य की कोई चिंता है, तो उसे दूर करें। आपके दुश्मन आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन कर स्वस्थ रह सकते हैं। अच्छे खानपान के साथ नियमित व्यायाम को आदत में लाना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचना की किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा तारीफ की जाएगी। आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप की स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। घरेलू सुख संसाधनों में वृद्धि की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धन प्राप्ति सुगम होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। गुरु का ध्यान करें, संभव हो तो गाय की सेवा करें। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी सोशल वर्क के लिये बुलाया जाएगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर मिलने में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। सायंकाल के समय लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में दोस्त, पड़ोसी मददगार बनेंगे। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में उन्नति और सहयोग देखने को मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कामकाज में ज्यादा काम होने की वजह से परिवार वालों की इच्छाओं को दरकिनार न करें। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में सुधार आने की वजह से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। करियर में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। संतान को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की पूर्ण संभावनाएं बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं हैI कुछ अनिष्ट घट सकता है I घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ सहयोग बढ़ाएं।

आपने Rashifal 9 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button