दिलचस्प

घोड़े के साथ अजीब हरकतें करने लगी महिला, फिर जो हुआ वह सपने में भी नहीं सोच सकते – Video

आज के सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को डांस वीडियो बनाने का बड़ा चस्का होता है। खासकर लड़कियां जहां देखो वहाँ डांस वीडियो बनाना शुरू कर देती है। लेकिन कभी-कभी उन्हें ये डांस भारी भी पड़ जाता है। खासकर तब जब वह किसी जानवर के सामने ये डांस करने लगती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

घोड़े के साथ डांस महिला को पड़ा महंगा

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हरे भरे मैदान में घोड़ा घास चर रहा है। अचानक वहाँ एक महिला साड़ी पहनकर आ जाती है। फिर डांस करने लगती है। डांस करते हुए महिला घोड़े की पीठ पर बार-बार हाथ रखती है। यह बात घोड़े को पसंद नहीं आती है। वह बिदक जाता है और महिला पर हमला कर देता है। यह देख महिला बुरी तरह से डर जाती है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लो आ गया स्वाद। और करो जानवरों के साथ डांस।” फिर दूसरे ने कहा “घोड़ा भी सोच रहा होगा ये कौन सा एलियन धरती पर आ गया।” वहीं एक शख्स ने लिखा “हर चीज की एक सीमा होती है। अपने व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसे जानवरों को तंग नहीं करना चाहिए।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

इन मोहतरमा को कुत्ते ने काट लिया

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी लड़की के डांस करने के दौरान जानवर ने हमला किया हो। इसके पहले एक लड़की का वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। लड़की सड़क पर डांस कर रील बना रही थी। तभी वहां एक कुत्ता आ गया और उसने लड़की के पांव में काट लिया। इससे लड़की के पैर में घाव भी हो गया। इस वीडियो को देखकर भी लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए थे। यदि आप ने वह वीडियो मिस कर दिया तो यहां देख लें।

वैसे हमारी आपको यही सलाह है कि आप डांस बनाते समय किसी भी जानवर को तंग न करें। वरना आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

Back to top button