राजनीति

सोशल मीडिया पर उड़ाया भगवंत मान की दूसरी शादी का मजाक, वायरल हो रहे ऐसे मिम्स

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शादी रचा ली है। उन्होंने गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी रचाई है। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दे गुरप्रीत कौर और भगवंत मान को सोशल मीडिया पर लगातार शादी की बधाई मिल रही है। हालांकि कई लोग उनकी शादी का मजाक भी बना रहे हैं और तरह-तरह के मिम्स शेयर कर रहे हैं।

bhagwant mann

बता दें, भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इसके अलावा कई लोग उनके सीएम आवास पहुंचे। बता दे इससे पहले भगवंत मान की शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी जिसके बाद उनके घर 2 बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम सीरत कौर मान और दिलशान सिंह मान है।

उनकी बीवी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। बता दे जब भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे। हालांकि 6 साल पहले इंद्र प्रीत कौर और भगवंत मान का तलाक हो चुका है। दोनों ने साल 2015 में आपसी रजामंदी से तलाक लिया।

अब उन्होंने 32 साल की गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई जो हरियाणा की रहने वाली है। हालांकि वह वर्तमान में पंजाब के राजपुरा में रहती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरप्रीत कौर के माता-पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं।

bhagwant mann

bhagwant mann

वही गुरप्रीत ने महरिशी मारकंडेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस एमबीबीएस की पढ़ाई की। बता दें, गुरप्रीत अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहन विदेश में रहती हैं।

bhagwant mann

bhagwant mann

बता दें, जब केजरीवाल भगवंत मान के शादी में पहुंचे तो उनको लेकर भी कई तरह के मिम्स बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी नहीं छोड़ा और उनके ऊपर भी कई तरह के मिम्स बना डाले।

bhagwant mann

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुरमीत कौर पहले से ही सीएम भगवंत मान के परिवार के संपर्क में थी। दोनों का कई बार एक दूसरे से मिलना जुलना हुआ। इसके बाद ही उनके माता-पिता ने मान से शादी के लिए हामी भरी। वही मान की मां और बहन ने ही गुरप्रीत को पसंद किया था।

bhagwant mann

इसके बाद उन्होंने गुरप्रीत को अपने घर की बहू बनाया। कहा जा रहा है कि पति भगवंत मान सिंह की तरह ही गुरप्रीत को भी राजनीति में आने का शौक है। इसके अलावा वह भगवंत मान की स्टैंड अप कॉमेडी को भी काफी पसंद करती है।

Back to top button