बॉलीवुड

साक्षी संग फेरे लेने से पहले इन सुंदर बालाओं से जुड़ा MS धोनी का नाम, बड़ी-बड़ी हसीनाएं हैं शामिल

‘महेंद्र सिंह धोनी’ ये सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के प्रति लोगों का खास प्रेम रहा है। इसकी वजह उनका जमीन से जुड़ा इंसान रहता है। इतनी दौलत और शोहरत के बावजूद उन्होंने कभी घमंड नहीं किया। वे सभी से बड़े प्यार और विनम्रता के साथ मिलते हैं। धोनी क्रिकेट के मैदान में कितने अच्छे थे, ये बताने की जरूरत नहीं है।

लेकिन आज हम उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर बात करने जा रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी को सभी अच्छे से जानते हैं। दोनों वर्तमान में एक सुखी शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साक्षी से पहले धोनी की लाइफ में और भी कई हसीनाएं आई। इनमें से एक की तो मौत भी हो गई थी। आज (7 जुलाई) धोनी के 41वें जन्मदिन पर हम उनकी गर्लफ्रेंड्स के नाम बता रहे हैं।

प्रियंका झा (Priyanka Jha)

प्रियंका झा महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार थी। वे उनसे बहुत प्रेम करते थे। लेकिन एक हादसे में उनकी जान चली गई थी। गर्लफ्रेंड की मौत ने धोनी को तोड़कर रख दिया था। उनके इस पहले प्यार की स्टोरी को सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाया गया था। फिल्म में दिशा पटानी ने प्रियंका का किरदार निभाया था।

राय लक्ष्मी (Raai Laxmi)

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री राय लक्ष्मी का नाम भी एमएस धोनी के साथ जुड़ चुका है। कहते हैं कि दोनों एक दूसरे को 2008-2009 के बीच डेट किया करते थे। इन दनों को आईपीएल के बाद अक्सर पार्टियों में साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों का ये रिश्ता कुछ खास आगे नहीं चला। वहीं दोनों ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कभी खुलकर कोई बात भी नहीं की।

प्रीति सिमोस (Preeti Simoes)

प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री में कंटेंट डायरेक्टर, इनोवेटिव हेड और प्रोड्यूसर हैं। वे कॉमेडी नाइट विद कपिल और द कपिल शर्मा शो बना चुकी हैं। वे एमएस धोनी की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों एक दूसरे को बीते 15 सालों से जानते हैं। एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों का नाम भी साथ जोड़ा गया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई थी ये वह दोनों ही बता सकते हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण और एमएस धोनी के अफेयर की अफवाह भी काफी उड़ी थी। दरअसल 2007 में दीपिका धोनी की क्रश हुआ करती थी। दोनों कुछ मौकों पर साथ मिले भी थे। लेकिन मीडिया ने दोनों के लिंक-अप की खबरें देना शुरू कर दिया। हालांकि दीपिका या धोनी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की।

असीन (Asin)

बॉलीवुड और साउथ की अभिनेत्री आसीन का नाम भी एमएस धोनी के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग की थी। इनकी मुलाकात तब हुई थी जब दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। फिर इनका मिलना जुलना भी बड़ा था। लेकिन बात इसके आगे नहीं पहुंच पाई।

साक्षी (Sakshi)

Ms Dhoni

इन सभी हसीनाओं से नाम जुड़ने के बाद अंत में धोनी ने साक्षी से शादी रचाई। ये शादी 2010 में हुई थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी जीवा भी है। साक्षी और धोनी के बीच आपस में बहुत प्यार है। दोनों की जोड़ी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। साक्षी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और धोनी संग अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Back to top button