दिलचस्प

1 मिनट में ढूंढो कबाड़ में छिपी बिल्ली, 99 प्रतिशत लोग हो गए फेल, आप में है दम?

दिमागी कसरत करना आपके ब्रेन के लिए अच्छा होता है। ये कई तरह से की जा सकती है। इसमें सबसे मजेदार तरीका ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली पहेलियां हल करना है। इन पहेलियों में आपको एक बड़ा सा सीन दिखाया जाता है। फिर इसमें आपको कोई जानवर खोजना रहता है। ये जानवर इस वातावरण में बड़ी आसानी से घुलमिल जाता है। इसलिए इसे पहली नजर में नहीं देखा जा सकता है।

ऐसी पहेलियां सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड होती रहती हैं। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है। नजरें तेज होती है। दिमाग भी शार्प चलता है। आज हम आपको ऐसी ही एक मजेदार पहेली पूछने वाले हैं। यदि आप ने इसका जवाब सही-सही दे दिया तो हम आपकी कमाल की बुद्धि को मान जाएंगे।

इस कबाड़ में छिपी है बिल्ली, आपको दिखी?

इस तस्वीर में आपको एक बड़ा सा इलेक्ट्रॉनिक चीजों का कबाड़ दिख रहा है। अब इस कबाड़ को ध्यान से देखिए। इसमें कहीं एक बिल्ली बैठी हुई है। अब आपका टास्क है कि इस बिल्ली को एक मिनट के अंदर ढूंढकर बताना है। वैसे बता दें कि कई लोग तो 1 घंटे तक तस्वीर को घूरने के बाद भी बिल्ली को नहीं खोज पाए हैं।

 

तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट कबाड़ में छिपी बिल्ली खोजकर बताइए। इसे खोजने की कोशिश कई लोगों ने की। लेकिन 99 प्रतिशत लोग इसमें असफल ही रहे। अब देखते हैं आप उन 1 पर्सेंट इंटेलिजेंट लोगों में हैं या नहीं।

यहां छिपी है बिल्ली

यदि आप की नजरें बिल्ली को नहीं खोज पाई तो कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। बिल्ली कबाड़ में दाईं तरफ छिपी बैठी है। वह एक सफेद रंग के पाइप पर बैठी है। आपकी सुविधा के लिए हमने उस पर लाल घेरा भी लगा दिया है। तो थी न ये मजेदार पहेली? चलिए अब हम आप से एक और पहेली पूछते हैं।

इस कमरे की बिल्ली भी ढूंढकर बताओ

चलिए बिल्ली को ढूँढने की एक और पहेली देखते हैं। इस तस्वीर में आपको एक असत व्यस्त कमरा दिखाई दे रहा है। अब आपको फिर से कमरे में छिपी एक बिल्ली खोजकर बताना है। आपके पास सिर्फ 30 सेकंड का समय है। तो चलिए शुरू हो जाइए।

यदि आप इस बिल्ली को भी नहीं खोज पाए तो आपको ऐसी और भी पहेलियां हल करने की जरूरत है। फिलहाल हम आपको इस कमरे में छिपी बिल्ली दिखा देते हैं।

वैसे आपको ये पहेलियां अच्छी लगी हो तो इसे दूसरों के साथ साझा कर उनका दिमाग भी टेस्ट करें।

Back to top button