बॉलीवुड

आलिया भट्ट के बाद अब मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? रणवीर सिंह ने बताई सच्चाई

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पावरफुल कपल माना जाता है। दोनों की ही फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इन दोनों का बड़ा नाम है। गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने बताया कि वह मां बनने वाली है। ऐसे में फैंस दीपिका पादुकोण से भी इस तरह की गुड न्यूज़ सुनने के लिए बेकरार है। अब इसी बीच रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के मां बनने वाली खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आइए जानते हैं रणवीर सिंह ने क्या कहा?

ranveer singh

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर क्या बोले रणवीर सिंह?
दरअसल, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपने फ्यूचर बेबी पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि, वह पत्नी दीपिका पादुकोण की मातृभाषा यानी कि, कोंकणी भाषा सीखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “मैं उस स्टेज पर हूं जहां मैं कोंकणी बहुत अच्छे से समझ लेता हूं, लेकिन इसके पीछे भी एक कारण हैं। मैंने इसलिए यह सीखी है क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरे फ्यूचर किड्स की मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ न आए।”

वहीं दीपिका ने रणवीर सिंह की बात पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, “एक दिन ये मेरे पास आकर बोलते हैं, ‘बेबी मैं भी कोंकणी सीखना चाहता हूं’ और मैंने कहा, ‘बहुत अच्छी बात है।’ रणवीर ने बताया कि, “वो इसलिए कोंकणी सीखना चाहते हैं, जिससे की मैं, हमारे बच्चों को उनके खिलाफ न भड़का दूं।”

बता दें, इससे पहले जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि, उन्हें क्या चाहिए बेटा या बेटी? इसके जवाब में रणवीर सिंह कहते है कि, “जो कुछ इस तरह है- “मंदिर में जाते हैं वहां हमें पूछते हैं क्या प्रसाद में क्या लोगे? लड्डू या शीरो? जो भी मिलता है (माथे से लगाकर) ऐसे करके ले लेते हैं।”

बता दें, लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 नवंबर में इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोकणी रीति रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी बखूबी संभाल रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका की फ़िल्में
वहीं बात की जाए रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों के बारे में तो वह ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जानी मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होगी। इसके अलावा बात की जाए दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों के बारे में वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार शाहरुख खान के अपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास बाहुबली फेम प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ भी है।

Back to top button