समाचार

हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार कर रही थी दुल्हन, अचानक हो गया दूल्हे का अपहरण, जाने फिर क्या हुआ

शादी को लेकर लड़कियों के बड़े खास अरमान होते हैं। इस दिन का इंतजार उन्हें बरसों से रहता है। सिर्फ लड़की ही नहीं उसके माँ और बाप भी बेटी की शादी को लेकर उत्साहित रहते हैं। उनकी बस यही इच्छा होती है की बेटी की शादी राजी खुशी अच्छे से निपट जाए। समाज में उनकी इज्जत बनी रहे। लेकिन यदि शादी में कोई अड़चन आ जाए तो उनकी नाक कट जाती है।

शादी के पहले गायब हुआ दूल्हा

आमतौर पर यही देखा जाता है की शादी के पहले दुल्हन गायब हो जाती है। लेकिन बिहार के सहरसा जिले में इसका ठीक उलट मामला सामने आया है। यहां दूल्हा शादी के ठीक पहले गायब हो गया। ये अनोखा मामला सहरसा जिले के नवहट्टा की सत्तौर पंचायत के बरूआही का है। यहां जयकांत पंजियार ने अपने बेटे संजीत कुमार की शादी कमलपुर महीसी के रहने वाले ब्रजमोहन यादव की बेटी से ते की थी।

परिजनों को अपहरण का शक

शादी 3 जुलाई को होने वाली थी। वहीं 2 जुलाई को भगैत कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के भाई रंजीत यादव ने बताया की भगैत कार्यक्रम के दौरान संजीत अचानक गायब हो गया। उसकी बहुत तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला। उसकी खोजबीन में शादी की तारीख भी निकल गई। ऐसे में परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कारवाई। उन्हें शक है की दूल्हे का अपहरण हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

उधर दुल्हन का शादी का सपना भी धरा की धरा रह गया। दूल्हे के अचानक गायब होने की वजह से उसे मायके में ही रहना पड़ा। दुल्हन के माता पिता भी इस बात से दुखी हुए। अभी ये स्पष्ट नहीं है की दूल्हे के मिलने के बाद वे दोबारा उसी से अपनी बेटी की शादी करवाएंगे या कोई नया लड़का ढूँढेंगे।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

वैसे बता दें की बिहार में अपहरण का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले बिहार के फारबिसगंज जिले के गोढ़ीहारे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां शादी के एक दिन पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। मजदूर संजय पासवान ने जैसे तैसे अपनी बेटी की शादी का इंतजाम किया था। लेकिन शादी के चंद घंटों के पहले उसका अपहरण हो गया।

दुल्हन की मां पिंकी देवी ने बताया की उनकी बेटी को 22 जून को गाँव के ही सोनू नाम के शख्स ने किडनेप कर लिया। वह उनकी बेटी को चाय में नशीला पदार्थ मिलकर अपने साथ ले गए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक भी हुई। उन्हें बेटी वापस करने की बात भी कही गई।

लेकिन शादी का मुहूर्त निकल जाने के बाद भी उनकी बेटी नहीं लौटाई गई। सोनू के पिता की गाँव में ही शराब की दुकान है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की लड़की किडनेप नहीं हुई मर्जी से गई है। उसका सोनू से काफी दिनों से अफेयर चल रहा था।

Back to top button