अध्यात्म

नाग पंचमी: जानिये नाग पंचमी पर क्यों होती है सांपों की पूजा, पूजा विधि,एवं पूजन शुभ मुहूर्त

सांपों को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। सांप शिवजी का भी अत्यंत प्रिय होता है। वे इसे हमेशा गले में धारण किए होते हैं। हर साल सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। यह त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मानने की परंपरा है। इस वर्ष सावन का महिना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं नाग पंचमी 2 अगस्त को आ रही है।

नाग पंचमी मुहूर्त

नाग पंचमी 2 अगस्त को सुबह 05 बजकर 14 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 3 अगस्त को सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक चलेगी। वहीं नाग पंचमी के मुहूर्त की अवधि 03 घंटे 41 मिनट रहेगी। नाग पंचमी के दिन हर कोई नाग देवता की पूजा करता है। इस पूजा के पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है।

इसलिए की जाती है नाग देवता की पूजा

दरअसल मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। ये दोष जिसकी भी कुंडली में होता है उसके जीवन में की तरह की परेशानियाँ आती है। वहीं नाग देवता की पूजा से जब ये दोष हट जाता है तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा नाग देवता शिवजी के भी प्रिय होता है। और नाग पंचमी सावन मास में आती है। इसलिए नाग की पूजा से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनचाही इच्छा पूरी करते हैं।

नाग पंचमी पूजा सामग्री और विधि

नाग पंचमी के दिन पूजा करने के लिए भी एक खास विधि होती है। इसके लिए आपको कुछ पूजा सामग्री चाहिए होगी जो इस प्रकार है – नाग पंचमी पूजा सामग्री-नाग देवता की मूर्ति या फोटो, दूध, पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री।

नाग देवता पूजा की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं। सूर्योदय के पहले स्नानं कर लें। फिर मंदिर में दीपक जलाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके बाद नाग देवता का अभिषेक करें, उन्हें दूध का भोग लगाएं। इसके बाद शिवजी, पार्वती और गणेश जी को मीठे का भोग लगाएं। अंत में नाग देवता की आरती कर अपनी मनोकामना मांगे। इस दिन व्रत भी रखा जा सकता है।

नाग पंचमी पर इन बातों का रखें ध्यान

नाग पंचमी वाले दिन नॉनवेज खाने से बचे। इस दिन शराब या सिगरेट का नशा भी न करें। घर में कोई भी अपशब्द न कहे। किसी जानवर को मारे या उसकी हत्या न करें। इस दिन शाम को सोने से बचे। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। सुबह और शाम दोनों समय दीपक जलाएं। किसी जरूरतमन्द को काले रंग की चीजें दान करें।

Back to top button