दिलचस्प

महिला ने जान खतरे में डालकर किया सांप को Kiss, लोग बोले- इतना रिस्क क्यों ले रही हो? हमे चूम लो

सांप दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। इसकी सभी प्रजातियाँ जहरीली नहीं होती है। लेकिन कुछ बहुत ही ज्यादा जहरीली होती है। किंग कोबारा भी इनमें से एक है। इसके जहर की कुछ बुंदे इंसान का खेल खत्म करने के लिए काफी होती है। इसलिए कोई भी इस सांप के पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। ये कहीं दिख जाए तो अपना रास्ता बदल लेता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बहादुर महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने इस किंग कॉबरा को Kiss ही कर लिया।

बहादुर महिला ने किया किंग कोबरा को Kiss

दरअसल सोशल मीडिया पर किंग कोबरा को चूमती एक महिला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की कोई म्यूजिक कंसर्ट चल रहा है। इस दौरान स्टेज पर एक बड़ा सा किंग कोबरा फन फैलाए बैठा। उसके सामने एक महिला भी है। वह बड़ी सावधानी से किंग कोबरा के पास जाती है। फिर उसके माथे पर चूम लेती है। यह पूरा नजारा बड़ा दिल दहला देने वाला होता है। महिला के इस बहादुरी भरे कारनामे को देख वहाँ मौजूद लोग तालियाँ बजाने लगते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के पेज ने साझा किया है। वीडियो को देख लोग बड़े हैरान है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा की कोई महिला एक सांप के साथ ऐसा स्टंट भी कर सकती है। इस वीडियो को देख लोगों के बड़े ही दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘एक Kiss के लिए इतना रिस्क क्यों ले रही हो? मैं फ्री हूं। मुझे ही किस कर दो।’ फिर दूसरे ने कहा ‘अक्सर ऐसा स्टंट दिखाने के पहले लोग सांप के जहरीले दांत निकाल देते हैं।’

यहां देखें सांप का खतरनाक Kiss

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

भारत में भी लोग कर चुके हैं सांप को Kiss

अभी आप ने जो वीडियो देखा वह किसी विदेश का है। लेकिन भारत में भी ऐसे बहादुर लोगों की कमी नहीं है। यहां भी कुछ गिने चुने ऐसे लोग हैं जो किंग कोबरा को चूमने का खतरनाक करतब दिखा चुके हैं। उदाहरण के लिए केरल के रहने वाले वावा सुरेश (Vava Suresh) को ही ले लीजिए।

सुरेश आज से करीब 6 साल पहले खतरनाक जहरीले किंग कोबरा को Kiss करने का हैरतअंगेज कारनामा दिखा चुके हैं। उनका यह स्टंट भी तब खूब सुर्खियों में रहा था। आप उनके वीडियो को यहां देख सकते हैं।

वैसे आप लोगों को सांप को चूमने वाले ये वीडियोज कैसे लगे हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button