बॉलीवुड

लंदन में दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं न्यासा देवगन, बोल्डनेस में जाह्नवी को दी टक्कर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन चर्चा में रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी उनके खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। लेकिन इसी बीच जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें मशहूर अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के साथ वायरल हुई जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि, दोनों एक साथ जाह्नवी और न्यासा काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई।

तस्वीरों में दिखीं जाह्नवी और न्यासा की ट्विनिंग

गौरतलब है कि न्यासा देवगन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है जिनकी आए दिन तस्वीरें वायरल होती रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी न्यासा देवगन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर और न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ लंच पर गई हुई हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों ने ही रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई है जिसमें दोनों काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। हालांकि इस दौरान न्यासा देवगन, जाह्नवी कपूर को बोल्डनेस में टक्कर देती दिखी। गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर जहां बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है तो वहीं न्यासा देवगन भी जल्द ही अपना डेब्यू करने वाली है।

बता दें, हाल ही में न्यासा देवगन को उनकी मां काजल और भाई युग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसकी तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थी। हालाँकि ये कोई पहली बार नहीं है जब न्यासा की इस तरह की तस्वीरें वायरल हुई है।

Nysa Devgan

रिपोर्ट की मानें, तो न्यासा देवगन वर्तमान में सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। जबकि उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। बता दें, काजल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर साल 2003 में न्यासा का जन्म हुआ, इसके बाद साल 2010 में बेटे युग का जन्म हुआ।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

वहीं बात की जाए जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं बल्कि जाह्नवी के खाते में फिल्म ‘मिली’ भी है। बता दें, जाह्नवी कपूर आखरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थी जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था।

Back to top button