अध्यात्म

जुलाई में इन राशियों को मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा, बुध के 3 बार राशि बदलने से होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहों का राशि बदलना हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालता है। जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करता है तो सभी 12 राशियों पर इसका असर दिखता है। बुध ग्रह की बात करें तो वह इस महीने तीन बार अपनी राशि बदलने जा रहा है।

2 जुलाई को बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में गोचर कर चुका है। अब 17 जुलाई को वह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। फिर वह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में 31 जुलाई को जाएगा। सामान्यतः बुध ग्रह 27 दिन में राशि बदलता है लेकिन जुलाई माह में दुर्लभ संयोग बनने के चलते हुए तीन बार राशि बदल रहा है।

बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, धन और व्यापार जैसी चीजों का कारक माना जाता है। इसके तीन बार राशि बदलने से 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इन राशियों के जीवन में बहुत सारे अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल है।

वृष राशि

taurus

बुध का गोचर वृष राशि वालों को करियर में लाभ देगा। जो लोग बेरोजगार है उन्हें नई नौकरी का ऑफर मिल सकते हैं। जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी जुलाई का महीना अच्छा साबित होगा। धन के मामले में वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना लाभकारी रहेगा। पैसे कमाने के कई नए साधन मिलेंगे। भाग्य भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगा।

सिंह राशि

leo

बुध का राशि परिवर्तन करना सिंह राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लाएगा। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख शांति रहेगी। पति से प्रेम बढ़ेगा। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

Virgo

बुद्ध के गोचर के चलते कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। नया मकान और वाहन खरीदी के योग बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापारियों का मुनाफा डबल हो जाएगा। कहीं पैसा निवेश करना है तो यह सही समय है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आय के नए साधन खोल सकती है। रिश्तेदारों से भी धन लाभ होने के आसार है।

मकर राशि

Capricorn

बुध का गोचर मकर राशि के जातकों की किस्मत पलट देगा। दुर्भाग्य आपका साथ छोड़ देगा। भाग्य हर मोड़ पर आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। आपके काम की तारीफ होगी। समाज में आप की मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति पत्नी में रिश्ते मधुर होंगे। संतान सुख मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। दुखों का अंत होगा।

Back to top button