समाचार

8 साल के बच्चे ने 18 मिनट में यमुना नदी पार कर बनाया रिकॉर्ड, शिवांश का टैलेंट देख लोग हैरान

गंगा या यमुना जैसी चौड़ी नदियों को एक बार में तैर कर पार करना बड़े-बड़े लोगों के लिए भी आसान नहीं होता। लेकिन प्रयागराज के 8 साल के शिवांश ने ये कमाल कर दिया दिखाया। उन्होंने मात्र 18 मिनट में करीब 250 मीटर चौड़ी यमुना नदी को पार कर रिकॉर्ड भी बना दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रयागराज के आराध्य श्रीवास्तव ने 22 मिनट में यमुना पार कर रिकॉर्ड बनाया था। अब शिवांश ने 18 मिनट में ये काम कर दिया है। शिवांश की तैराकी प्रतिभा से स्वीमिंग के कोच भी हैरान हैं।

18 मिनट में यमुना नदी किया पार

8 साल के शिवांश मोहिले ने अपने कोच के गाइडेंस में मीरापुर सिंधु सागर घाट से सुबह 6 बजे तैरना शुरू किया और सुबह 6:18 बजे नदी को पार कर दूसरे तट पर पहुंच गए किया। शिवांश की तैराकी के दौरान 5 नाव उनके साथ चल रही थीं। स्वीमिंग कोच त्रिभुवन निषाद ने बताया कि सिर्फ 18 मिनट में यमुना नदी पार कर शिवांश ने रिकॉर्ड बनाया है। शिवांश के पिता विकास मोहिले और माता खुशी मोहिले अपने बच्चे के इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं शिवांश

आपको बता दें कि शिवांश प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल में दूसरी क्लास के स्टूडेंट हैं। शिवांश प्रयागराज के नवजीवन स्विमिंग क्लब में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में इस प्रशिक्षण क्लब में करीब 100 बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं। कोच त्रिभुवन निषाद ने बताया कि जिन्हें तैरना बिल्कुल नहीं आता उन लोगों ने भी हमारे क्लब में ट्रेनिंग लेकर यमुना नदी पार की है। यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना दो बड़ी नदियां बहती हैं दोनों का संगम भी यहीं हुआ है।

इस वजह से प्रयागराज में तैराकी के लिए काफी अनुकल वातावरण है। शहर और जिले के कई बच्चे प्रशिक्षण लेकर तैराकी में आगे बढ़ रहे हैं। शहरवासियों को कहना है कि जैसे-जैसे जागरुकता बढ़ रही है लोग अपने बच्चों को तैराकी सीखने के लिए भेज रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके शहर के तैराक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में मेडल लेकर आएंगे।

Back to top button
?>