राशिफल

Rashifal 25 June: शनिदेव की कृपा से 5 राशियों की अड़चनें होंगी दूर, कार्य सरलता से पूरे होंगे

हम आपको शनिवार 25 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 June 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। मन में बुरे विचारों की अधिकता भी होने की आशंका आपके लिए दिखाई दे रही हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपका रवैया टालते रहने का है, जो आज के लिए तो बिलकुल ठीक नहीं है। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं, जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा। माता या पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। अचानक यात्रा का भी योग बन रहा है। धन खर्च पर आप काबू नहीं पा सकेंगे। अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। चापलूसों से बचकर रहें, यदि वह आपसे निवेश करने की सलाह देते हैं तो निवेश से पहले पूरी पड़ताल करें। आपको यह समझना चाहिए कि किसी का अपमान और किसी को हल्के में लेने का रवैया रिश्ते को बहुत मुश्किल बना सकता है। पूंजी-निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखिएगा। बच्चे घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। आज के दिन नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। युवा दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। परिवार में अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मनमुटाव की आशंका है। घूमने की प्लानिंग भी बन सकती हैं। पिता की पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। यात्रा हो सकती है। कार्य में यश प्राप्त होगा। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नया काम या जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे। कारोबार में लाभ होगा और आय में वृद्धि रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे।

shanishchari amavasya

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। मन में किसी दुविधा के कारण तनाव महसूस करेंगे। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला होगा। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी साज-सज्जा का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों को लेकर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। किसी यात्रा की तैयारी भी आप कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी पिता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भौतिक सुख-सुविधाओं का अभाव रहेगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। माता-पिता का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। मेहनत अधिक होगी। विवाद से क्लेश होगा। नई योजना पर भी काम शुरू होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप को शांति मिलेगी। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। दुश्मन भी आपके मित्र बन जाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बित सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों या दोस्तों से मदद की उम्मीद कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। आज परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आप हर कार्य में सफलता प्राप्‍त करेंगे और उम्‍मीद है कि आज काफी समय से लटका हुआ कोई काम बन सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। पड़ोसियों के साथ आपका रिश्ता सामंजस्यपूर्ण रह सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। आपके व्यापार में कुछ नए और लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

आपने Rashifal 25 June 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 June 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 June 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button