राशिफल

Rashifal 16 June: मां लक्ष्मी की कृपा से 6 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 16 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 June 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। हल्के प्रयासों से काम बनेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को नहीं मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आने वाले समय में आपको शिक्षा से जुड़ी किसी भी कार्यक्रम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा।

Ganesh ji and laxmi maa

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों को भी लेकर आ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिनका वह भविष्य में भरपूर लाभ उठा सकेंगे। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ बढ़ सकती है। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, नहीं तो आप किसी कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसके कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है। आज आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा। आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। रणनीति के तहत निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेक‍िन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। लेक‍िन ऐसे में आपको निराशाजनक विचारों से बचना होगा अन्‍यथा समस्‍याएं बढ़ भी सकती हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। व्‍यवसाय में नई उपलब्धियां म‍िल सकती हैं। लेक‍िन कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। आज आपका पार‍िवार‍िक और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आज सलाह है क‍ि किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। व्यवसाय के चलते दूसरे शहरों की यात्रा संभव है। मगर मगर वहां सावधानी बरतने की जरूरत है अहम दस्तावेजों सामान चोरी हो सकते हैं। नौकरीशुदा लोग एक अच्छे बदलाव के लिए किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समस्याओं के बीच जल्दी से कार्य करने की आपकी क्षमता आपको परेशान कर देगी। कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और शहर भी छोड़ना पड़ सकता है। हायर एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थी को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने की जरूरत होगी। आपका जीवनसाथी आपकी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करना बंद कर देगा, जो अंततः आपके मूड को खराब कर देगा। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

laxmi maa

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जीवन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। संपर्कों को मजबूत बनाएं, अधिक से अधिक लोगों से मिलें। भविष्य के कामों में यही मददगार बनेंगे। काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दांव-पेंच से सतर्क रहें। आपकी बातें परिवार को नुकसान पहुंचा सकती हैं, लेकिन ये चीजें निश्चित रूप से हल हो जाएंगी। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपने जीवनसाथी को थोड़ा समय दें। आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आप का दिन बड़े काम का दिन है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन और स्थानांतरण की संभावना है। आज ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। रियल एस्टेट के व्यापारी पैसे का लेनदेन सोच-समझ कर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीवनसाथी आप पर पूरी तरह से समर्पित रहेगा। इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाएं बनाकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल करेंगे। अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर लें।

आपने Rashifal 16 June 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 June 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 June 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button