दिलचस्प

आनंद महिंद्रा ने हाथी के जन्मदिन का प्यारा Video किया शेयर, बर्थडे पर खुशी से झूम उठे गजराज

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन कोई न कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आनंद महिंद्रा जो भी पोस्ट शेयर करते हैं वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं और लोग भी उनकी पोस्ट पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आते हैं।

वैसे देखा जाए तो आनंद महिंद्रा की पैनी निगाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर पोस्ट पर बनी रहती है। शायद ही कोई पोस्ट होगी, जो उनकी नजरों से बच पाए। अपनी पोस्ट को लेकर हमेशा से ही आनंद महिंद्रा चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपने पोस्ट के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं।

कभी कोई प्रेरक शब्द कह देते हैं तो कभी किसी से मजे लेते हैं। आनंद महिंद्रा अलग-अलग चीजों को लेकर क्यूट करते रहते हैं और उस पर अपनी राय भी रखते हैं। उनके कई ट्वीट काफी मोटिवेशनल होते हैं, तो कई बेहद मजेदार होते हैं। इसी बीच आनंद महिंद्रा में हाल ही में एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो एक हाथी के जन्मदिन का है।

हाथी का मनाया गया जन्मदिन

यह बात हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हाथी सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता है। भले ही हाथी का आकार बड़ा होता है परंतु उसके वीडियोस या फोटोस सामने आते हैं, तो दिन बन जाता है। खासकर हाथी को देखकर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। उसके सामने कई प्रकार के फल भी रखे हुए वीडियो में देख सकते हैं। हाथी वीडियो में मस्ती में झूमता हुआ उन फलों को खाता नजर आया।

हाथी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए लोग उसे हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं, तो खुश होकर हाथी भी लोगों को मजेदार अंदाज में शुक्रिया कह रहा है। हाथी खूब सजा हुआ है। आसपास लोगों की काफी भीड़ इक्कठी है क्योंकि वह सभी हाथी का जन्मदिन मनाने के लिए आए हुए हैं।

जैसे ही सभी लोग एकसाथ जोर से हाथी को हैप्पी बर्थडे टू यू बोलते हैं तो खुश होकर हाथी भी बड़ी जोर से अपना सिर हिलाने लग जाता है। यह प्यारा से वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर


आनंद महिंद्रा ने जब यह वीडियो देखा तो वह इसे शेयर किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि “मुझे बताया गया है कि ये तमिलनाडु स्थित तिरुवनैकवल मंदिर का वीडियो है। अखिला का जन्मदिन मनाया जा रहा है। बिल्कुल देसी अंदाज़ में सिर हिला रही है और उसकी खुशी तो बिल्कुल देखते ही बनती है। कभी भी मन मिजाज़ ठीक न हो तो आप ये वीडियो देख सकते हैं।”

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि हजारों लाइक इस वीडियो को मिल चुके हैं।

ट्विटर यूज़र्स कर रहे अखिला के कुछ प्यारी फोटोस और वीडियोस शेयर


आप सभी लोगों को यह प्यारा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Back to top button
?>