समाचार

शादी के बाद दुल्हन 5 महीने तक सुहागरात टालती रही, जब सच्चाई सामने आई तो थाने पहुंच गया मामला

यूपी के मुजफ्फरनगर से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक दुल्हन 5 महीने के बाद तक सुहागरात मनाने से दूल्हे को मना करती रही। आखिर दुल्हन की इस व्यवहार से आजीज आए दूल्हे ने जब इसकी सच्चाई पता करने के लिए मेडिकल टेस्ट कराया तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद मामला थाने पहुंच गया। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं।

मुजफ्फरनगर में शादी के 5 महीने बाद एक पत्नी की सच्चाई सामने आई तो ससुराल वालों को होश फाख्ता हो गए। राज खुला तो मालूम चला कि पत्नी एक महिला नहीं,बल्कि किन्नर है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर के रहने वाले एक युवक की कोरोना काल में 28 अक्टूबर 2020 को शादी हुई थी। किसी को नहीं मालूम था कि ये दुल्हन किन्नर निकल जाएगी।

किसी ना किसी बहाने टालती रही सुहागरात

शादी तो बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गई, घरवालों को इस बात की खुशी भी थी कि परिवार में नई दुल्हन आई है। परिवारवालों ने इस बात का खुलासा किया कि 5 महीने तक दुल्हन ने अपने पति को करीब नहीं आने दिया। हर दिन वो एक नया बहाना ढूंढ लेती थी। ऐसे में उसके पति को शक हुआ, तो उसने मेडिकल टेस्ट करवाया। जैसे ही रिपोर्ट आई हर कोई सन्न रह गया।

मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि दुल्हन एक किन्नर है। लड़के के परिवारवालों के सामने जैसे ही ये सच आया, उनकी सारी खुशी धरी की धरी रह गई। दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप मढ़ दिया गया। जबकि दुल्हन ने ये आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे जबरन बंधक बनाए रखा था। पुलिस ने इसपर एक्शन करते हुए दुल्हन और उसके ससुरालवालों को थाने ले गई।

थाने में हंगामा बरप गया, लड़के और लड़की के परिवारवालों ने बवाल मचा दिया। ससुरालवालों ने दुल्हन अपनाने से मना कर दिया, पुलिस के सामने उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट दिखाया। हंगामे के बाद मायके वालों के साथ दुल्हन अपने चली गई।

इस मामले में इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि ‘लड़के और लड़की के परिवार वालों को थाने बुलाया गया था। लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। इस मामले में अब तक कोई भी लिखा-पढ़ी नहीं की गई है।

लड़की के परिवारवालों ने धोखा दिया और अंधेरे में रखकर किन्नर से उनके बेटे की शादी करा दी, ऐसा आरोप लड़के के परिवारवालों ने लगाया है। लड़के के परिवार का ये भी आरोप है कि लड़की उसे जबरदस्ती करने के आरोप में फंसाने की धमकी दी थी।

आरोप लगाया जा रहा है कि अपने पति पर झूठा केस दायर करने के लिए लड़की बार-बार धमकी देती रही। उसका सच सामने आया तो वो धीरे से भागने की कोशिश करने लगी, जब उसे रोका गया तो उसने उल्टा ससुराल वालों पर ही बंधक बनाने का आरोप लगा दिया। लेकिन ये सचमुच होश उड़ा देने वाला मामला है, जहां शादी के पांच महीने बाद भी सुहागरात मनाने के लिए पत्नी तैयार नहीं थी और राज खुला तो किन्नर निकली।

Back to top button