राशिफल

Rashifal 14 June: मंगलवार को शुभ योग से इन 5 राशियों का चमकेगा सितारा, धन खिंचा चला आएगा

हम आपको मंगलवार 14 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 June 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज उन्नति के संयोग बनेंगे। पैसों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। समय बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। जाने-अनजाने में आपके बर्ताव की वजह से पार्टनर को ठेस पहुंचेगी, जिसका असर रिलेशनशिप पर दिख सकता है। आपके पड़ोसी आपकी शादी में समस्या पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपके बीच का संबंध टूटना कठिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप पर संगठन का विश्वास और गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया जा सकता है। परिवार के लोग अपनी बातों में ही उलझे रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ थोड़ा अंतर महसूस कर सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं होगी। अपने आप को शांत बनाए रखे और अन्य लोगों की जरूरतों पर विचार करें। कुछ लोग आप से दूरी बना सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। आपको एक सपना सच नौकरी का अवसर मिल सकता है जो आपकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करेगा। भविष्य के बारे में चिंता छोड़ कर वर्तमान की जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें और काम की क्वालिटी बनाए रखने पर जोर दें। ऑफिस के काम में अत्यधिक व्यस्तता आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते खराब कर सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका प्रिय रोमांटिक मूड में रहेगा। आपका खाली वक्त किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। आपके पास पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुरूआत कर सकते हैं। सड़क पर चलते समय थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। आपको सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो भी दिन शुभ है। बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। आज किसी मित्र के मिलने से आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिए सहायक बनेगा, लेकिन सोच विचार कर निर्णय ले। किसी की बातों पर आज आपने विश्वास किया तो वह, तो आपको धोखा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। आपके दृष्टिकोण में एक छोटा सा परिवर्तन आपके दिमाग में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आज आप अपने क्रोधी स्वभाव के कारण मामले को फिर से ताजा कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को कड़वी बातें सुननी पड सकती हैं। आप भौतिक सुख पर खर्च कर सकतचे हैं। वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में रोजमर्रा के कार्यों से परे कुछ नए काम में भी हाथ आजमाएं, लाभ होगा। किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। भावना में बहकर कोई भी निर्णय न लें। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। रोजगार के क्षेत्र में बेहतर विकल्प मिलेंगे और आय में वृद्धि की योजना भी सफल होगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए सजग रहें। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी और व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए आपका ध्यान नई योजनाओं पर लगेगा। खाने पीने पर नियंत्रण रखने के कारण आप अपनी सेहत ठीक रखने में सफल रहेंगे। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं।

आपने Rashifal 14 June 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 June 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 June 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button