राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 4 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, छप्पर फाड़ आएगा पैसा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा। आप के कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। नौकरी पेशावाले लोगों को अपने साथियों से सहयोग थोडा कम ही मिलेगा। लोग आपके व्यवहार से काफी खुश होंगें।

प्यार के विषय में : जीवन में पहले सच्चे प्रेम की प्राप्ति के लिए खास योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : करियर में आपको कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई थैरेपी या दवाइयां चल रही हैं तो समय का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी करने वालो के लिए मौज मस्ती वाला समय है।

हेल्थ के विषय में : सेहत कमजोर हो सकती है, आहार संतुलित करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए समय बेहतर रहेगा। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। जल्दबाजी न करें।आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। बिजनेस में दूध से संबंधित व्यापार करने वाले को अच्छा मुनाफा मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी-मोटी तकलीफों से परेशान थे, वे सब इस सप्ताह ठीक हो जायेंगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा होगा। निवेश की योजना बना सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। मुश्किल में फंसा कोई व्यक्ति आपकी मदद चाह रहा है तो आगे बढ़कर मदद का प्रयास करना चाहिए। किसी मित्र से आपको अच्छा आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। ऑफिस में बिना बॉस की सहमति महत्वपूर्ण कदम न उठाएं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है‌। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें‌।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लिजिए। लंबे समय से रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

प्यार के विषय में : रिश्तों को नया जीवन मिल सकता है। किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इस समय लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस सप्ताह आपकी किसी कठिन समस्या का समाधान हो जाएगा। आपके घर में कोई ऐसा व्‍यक्ति आ सकता है, जो आपको खुश कर देगा। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। परिवार या सगे-संबंधियों को लेकर दुखद समाचार मिलने की आशंका है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच की दूरियां खत्म हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स कैम्पस सिलेक्शन में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते भाग्‍य की कृपा से आपको उत्तम संपत्ति प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। दवाइयों का कारोबार करने वालों को सजगता की जरूरत है। युवाओं को पैसे खर्च करने में सावधानी बरती चाहिए।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सुस्वादु खान-पान में रूचि बढ़ेगी। परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घरेलू कलह को बढ़ावा न दें। खुद पर नियंत्रण रखें और शांति से बात को संभालने का प्रयास करें। ऑफिस में तकनीकी का इस्तेमाल करें। किसी को ब्याज पर रकम उधार दे रहे हैं तो वापसी में अच्छा मुनाफा होगा।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय का मूड कुछ बदला हुआ रहेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते घर-परिवार से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। सुख सुविधाएं और विलासिता के सामान बढ़ेंगे। खरीदारी के दौरान जरूरत के सामान पर ही फोकस रखें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ मजबूत हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी और कारोबार में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि हाल ही में आपकी तरक्की हुई है तो आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। कागजी कामों में फायदा होने की संभावना है। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक आए बड़े खर्चों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें।

प्यार के विषय में : प्रेम सम्बंध में सुखद अनुभव धीरे धीरे आएगा।

करियर के विषय में : मेडिकल और इंजीनियरिंग वाले कुछ स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मानसिक थकान और तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी विवाद में न पड़ें। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न खड़ा हो। जिम्मेदारियां निभाने वाला सप्ताह है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहने वाले हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : पुराना दर्द परेशान कर सकता है। खान-पान की अनियमितता के कारण परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। इन पर लगाम लगाने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। अपना धन किसी को उधार न दें, वरना वापस नहीं मिलेगा। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी।

प्यार के विषय में :इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

करियर के विषय में : काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। जायदाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button