विशेष

महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म, नर्सों और डॉक्टरों की सूझबूझ से सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी की गई

मां हमारे लिए जीवनभर जो करती हैं, उसके कर्ज को कभी चुकाया नहीं जा सकता। मां और बच्चे का रिश्ता बहुत खास होता है। मां अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी से मां को बच्चे की फिक्र होने लगती है। शादी के बाद पहली बार मां बनने का सुख क्या होता है, यह सिर्फ मां बनने वाली महिला ही जानती है।

वैसे देखा जाए तो शादी के बाद हर महिला की यही इच्छा होती है कि वह जल्द से जल्द बच्चे की मां बने। कुछ महिलाओं को जल्दी संतान सुख की प्राप्ति हो जाती है, तो कुछ महिलाओं को जीवन भर संतान सुख नहीं मिल पाता। लेकिन भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं है। इसी बीच आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है।

महिला ने एक या दो नहीं बल्कि 3 बच्चों को दिया जन्म

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सामने आया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि 3 बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर और नर्स उन्हें गहन निगरानी में रखे हुए हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला को लुण्ड्रा ब्लॉक मुख्यालय के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। इन तीन बच्चों में से एक लड़की है और अन्य दो बच्चे लड़के हैं। तीनों बच्चों में से एक का वजन 1.5 किलोग्राम है। वहीं दूसरे बच्चे का वजन 1.6 किलोग्राम है और तीसरे बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम है।

इन तीनों बच्चों का वजन औसत वजन से कम है, जिसके कारण तीनों बच्चों को स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया है। एसएनसीयू में तीनों सामान्य हालत में हैं। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर और नर्स उन्हें गहन निगरानी में रखे हुए हैं। वहीं इन बच्चों को जन्म देने वाली मां भी पूरी तरह से स्वस्थ है।

की गई सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि लुण्ड्रा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करके डिलीवरी करने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया था। इस केस के संबंध में डॉक्टर साथी मंडल के द्वारा बताया गया कि लुण्ड्रा के पेशेंट आए। उन्हें यह कहा गया कि नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाएगी, उन्हें ऑपरेशन के लिए यहां रेफर किया गया।

लेकिन उनकी सोनोग्राफी रिपोर्ट देखने पर लगा नॉर्मल डिलीवरी संभव है। इसके बाद सुरक्षित डिलीवरी हो गई। बच्चों का वजन कम है इसलिए ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। वहीं तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां स्वस्थ्य है। नर्सों और डॉक्टरों की सूझबूझ से सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी की गई, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि नॉर्मल डिलीवरी के ऐसे अधिकांश मामलों में खतरे की संभावना अधिक होती है।

Back to top button
?>