बॉलीवुड

सलमान के पास 2300 करोड़ संपत्ति, आधी संपत्ति का वारिस तय, बाकी आधी के बारे में भी बता चुके हैं

बॉलीवुड के स्टार सलमान खान ने फिल्म दुनिया से खूब पैसा कमाया है। लेकिन सलमान शादीशुदा नहीं है। हालांकि सलमान खान हमेशा अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं और कई बार तो शादी की भी खबरें आई लेकिन उनके फैंस अभी भी शादी के इंतजार में ही हैं।

salman khan

55 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले सलमान खान शादी करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। सलमान खान शादी नहीं करने के मूड में हैं तो लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा।

सलमान ने खुद इस बारे में बताया भी था। बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाले बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक अपने इकलौते पुत्र अभिषेक बच्चन को सौंपने की बात कही थी। इस लिहाज से सलमान खान कुंवारे रहते हैं तो उनके हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा।

सलमान ने तय कर दिया है वारिस!

सलमान खान ने बताया था कि उनके चले जानी के बाद उनकी संपत्ति किसकी हो जाएगी। अभिनेता ने एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी। ’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अभिनेता सलमान खान के पास करीब 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

सलमान खान हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में भी स्थान रखते हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं। वहीं महंगी और लग्ज़री गाड़ियों का भी उनके पास बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की भारी-भरम फीस वसूलते हैं।

बता दें कि, सलमान खान बीते 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा ने अहम रोल अदा किया था।

Back to top button