राशिफल

Rashifal 25 May: आज 3 राशियों के सम्मान व उपहार में होगी वृद्धि, खत्म हो सकते हैं पुराने विवाद

हम आपको बुधवार 25 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर गुस्सा करने से बचें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। वित्त और संपत्ति से संबंधित मामलों में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पुरानी उलझनें खत्म हो सकती है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा पड़ सकता हैं। आप जिस भी कार्य में संलग्न हैं, आपको उसमें सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस के मित्रों के साथ ज्यादा वक्त बिताना आपके लिए अनुचित है ऐसा करके आप स्वयं के घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। सम्मान के भी हकदार बनेंग़े।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुख दर्द समाप्त हो जाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। लाइफ में होने वाले परिवर्तन आपके लिए बेहद खास रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विदेशियों के साथ व्यापार या काम करना लाभदायक होगा। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि उनसे इस दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यस्थल पर आपको कई मौके मिलेंगे, इनका लाभ उठाएं। प्रत्‍येक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। आपको प्यार व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कड़े विश्लेषण की आवश्यकता वाले कार्यों पर गौर करना थोड़ा कठिन होगा। कार्यक्षेत्र हो या घर आज सभी उत्तरदायित्वों को आप सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपनी दूरदर्शिता की वजह से किसी घरेलू मसले को सुलझाने में सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स में बढ़-चढ़कर ह‍िस्‍सा लेंगे। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है। लेकिन हर बार पैसे का फायदा-नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूती को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपनी दूरदर्शिता की वजह से किसी घरेलू मसले को सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरूआत करने से पहले संवैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आज आप अपने घर के पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। बैंक से आज आपको घर लेने के लिए लोन मिल सकता है। आज व्यापार में दिन अच्छा बीतेगा। आज आप किसी मित्र से कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्यार की तलाश में भटक रहे लोगों को निश्चित ही अपना सच्चा प्यार मिलेगा। शिक्षण कार्य में आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। नई योजना बनेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लंबे समय बाद शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधि में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आय में वृद्धि होगी। परेशानियों का खात्मा होता आपको देखने को मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। प्रसन्नता का स्तर बेहतर बना रह सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध जरूर कुछ चिंता के कारण हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके घर का खुशनुमा माहौल आज आपके प्रगति का कारण बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ने का योग है। ध्यान रखना होगा कि किसी काम को कठिन मानकर न छोड़ें, सिर्फ फोकस बढ़ाकर आगे बढ़ें। आर्थिक मोर्चे से भी दिन अच्छा है। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में कोई पूजा या अनुष्ठान की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। प्यार की तलाश में भटक रहे लोगों को निश्चित ही अपना सच्चा प्यार मिलेगा। सहयोगियों से प्रेम रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। नई योजना बनेगी। मनोरंजन और ऐशो-आराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। व्यापारी तालमेल से लाभ कमा पाएंगे।

आपने Rashifal 25 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button