समाचार

नशे में रेंज रोवर चला रहीं रईसजादियों ने दूसरी कार को उड़ाया, उजड़ गया एक हंसता-खेलता परिवार

अगर किसी पर अमीरी का नशा चढ़ा हो और ऊपर से वो शराब पी ले तो उसके शैतान बनते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल के कांगड़ा में जहां शराब पीकर दो रईसजादियां तेज स्पीड में अपनी रेंज रोवर गाड़ी चला रहीं थीं, अमीरी के नशे में चूर इन लड़कियों को सामने सड़क पर कौन है इससे कोई मतलब नहीं था और थोड़ी ही देर में इन्होंने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया।

मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। कांगड़ा के पालमपुर का परिवार दिल्ली से घर लौटते वक्त अंबाला में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी और बेटा घायल हो गए। इनकी कार को रेंज रोवर चला रही दो लड़कियों ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी।

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली आरोपी लड़कियों ने शराब पी हुई थी और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर अंबाला में इन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी।पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। हालांकि, मेडिकल में ही इनके नशे में होने की पुष्टि होगी।

पुलिस के साथ भी की मारपीट

दोनों युवतियों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की और जमकर हंगामा किया। रेंज रोवर में सवार अमीर घर की दो लड़कियों ने रोड पर खड़ी एक कार को पीछे से इतनी जोर से टककर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार से सफर कर रहा पालमपुर के राजगढ़ गांव का रहने वाला परिवार पानी और जूस पीने के लिए रुका हुआ था।

आरोपी लड़कियों से जब पुलिस और लोगों ने बात करने की कोशिश की तो दोनों अपनी अमीरी का रौब दिखाने लगीं। यहां तक कि महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट भी की। बड़ी मुश्किल से दोनों को पुलिस थाने लाया गया। नशे में धुत इन लड़कियों ने एक घर की खुशियां छीन ली। जिस कार को इन्होंने टक्कर मारी उसमें सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। इस लड़कियों ने बहस करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़कियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ डाली। इसके बाद बड़ी मुश्किल से नशे में धुत लड़कियों को थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में ले कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 39 साल के मोहित के रूप में हुई है। हादसे में उनकी पत्नी दिप्ती, बेटी आरोही और बेटा आश्वी घायल हैं। दोनों आरोपी लड़कियों की पहचान पानीपत निवासी वरियता और श्रेया के रूप में हुई है। थाने में बैठ कर भी इन रईसजादियों के तेवर ढीले नहीं हुए। लिहाजा वो मीडिया का कैमरा देख पहले तो मुंह छुपाने लगी फिर उन्होंने उलटा पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।

Back to top button