राशिफल

Rashifal 23 May: आज 6 राशियों को भगवान शिव देंगे वरदान, नौकरी की तलाश में लोगों को मिलेगी सफलता

हम आपको सोमवार 23 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा आदि में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है। कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अफसरों की नजर आपके कामकाज पर है। स्वास्थ्य को लेकर पेट संबंधी समस्याएं घेर सकती हैं। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन आदि के कार्य सफलतापूर्वक पर सकेंगे। कारोबारियों को प्रगति के लिए कुछ बेहतर रणनीति बनानी चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह कारगर रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके जो भी काम रुके हुए हैं सब पूरे हो जाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका अपने घर परिवार के सदस्यों से कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जितना आप दूसरों की भलाई करेंगे। अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए नई मिसाल स्थापित करने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके जीवन की सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियों का अंत होगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र व नौकरी में कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिन्हें आप अच्छे ढंग से निभाएंगे, जिससे खुश होकर आपके अधिकारी आपकी पदोन्नति भी कर सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सराहना मिलेगी। दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। घर परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पर घूमने जाने का आयोजन बनाने वाले है। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म हो सकते हैं। अनुभवी और अच्छे विचारों वाले लोग आपको प्रेरणा देंगे। इससे आपको खुशी का अहसास होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा जिससे आपके परिवार को आप पर गर्व महसूस होगा। आपके सितारे नयी सहभागिता और नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहे है। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज संबंधियों से सहायता प्राप्त होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कामों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिशतो में मजबूती बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा मिलेगा, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपके साथी और ऑफिस के कलीग्स आपका पूर समर्थन करेंगे। यहां तक कि आपके विरोधी भी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। स्वभाव में कुछ बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। विशेष सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। अगर किसी प्रतियोगिता में हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्य करने के तरीकों में कुछ बड़ा सुधार होगा। महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कार्यस्थल में यह संभावना है कि आपका हाथ सब कुछ के ऊपर होगा। इस दिन किया गया निर्माण आपकी संतुष्टि के लिए पूरा होगा। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुछ जान-पहचान लोगों के साथ झगड़ा संभव है, जिसके वजह से आप तनावग्रस्त रहेंगे। घर के लोगों का व्यवहार उपेक्षित सा लगेगा, जिसकी वजह से आप भ्रम की स्थिति में फंस जाएंगे। आय में निश्चितता रहेगी। क्रोध की अधिकता के कारण दांपत्य जीवन में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कई योजनाएं आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को हिसाब किताब में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

आपने Rashifal 23 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button