बॉलीवुड

मम्मी की गोदी लगी ये नन्ही सी बच्ची आज बॉलीवुड में खूब कर रही है कमाल, क्या आप पहचान सके?

बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें जो इन दिनों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। उनकी फिल्में भी खूब कमाई कर रही हैं। इन हीरोइनों की जब भी बात होती है, एक एक्ट्रेस का नाम जरूर सामने आता है। उस एक्ट्रेस के बारे में हम आज आपको बताने भी जा रहे हैं। उन्होंने कैसे संघर्ष कर बॉलीवुड की दुनिया में अपना सिक्क जमाया।

आप उस एक्ट्रेस के बचपन की फोटो देखकर क्या उनको पहचान सके कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जरा गौर से देखिए अपनी मम्मी की गोदी लगी एक्ट्रेस को जो अब बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम बन गई है। अगर आप नहीं पहचान सके तो चलिए हम आपकी मुश्किल दूर कर देते हैं। हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ जानकारियां भी देते हैं।

इस एक्ट्रेस की है बचपन की फोटो

अगर आप एक्ट्रेस की बचपन की फोटो से उनको पहचान गए हैं तो बहुत अच्छी बात है। अगर आप अब भी सोच में डूबे हैं तो हम आपकी समस्या दूर करने जा रहे हैं। जिस एक्ट्रेस की बात हो रही है वो कोई और नहीं यामी गौतम हैं। जी हां यामी गौतम ही ये बच्ची हैं जो अपनी मम्मी की गोद में नजर आ रही हैं।

yami gautam

यामी ने अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग से भी खूब नाम कमा लिया है। उनके चाहने वाले लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की संख्या में हैं। इतने कम समय में ही यामी गौतम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं। उन्होंने छोटे करियर में कई हिट फिल्में देकर लोगों के बीच अपनी अलग ही पहचान बना ली है।

आईएएस अफसर बनना चाहती थीं यामी

यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ। वो यहां के बिलासपुर में 29 नवंबर 1988 को जन्मी थीं। इस समय एक्ट्रेस 33 साल की हैं। उनके पिता मुकेश गौतम न्यूज चैनल में कोऑर्डिनेटर के पद पर हैं। यामी पढ़ने में बहुत अच्छी थी और वो बड़ी होकर आईएएस अफसर बनने का सपना देखा करती थीं।

yami gautam

हालांकि उनको किस्मत मनोरंजन की दुनिया में लेकर आ गई। उन्होंने टीवी विज्ञापनों में मॉडलिंग से शुरुआत की। इसके बाद उनकी पहचान बढ़ी और उन्हें टीवी सीरियल मिलने लगे। दूरदर्शन पर ‘चांद के पार चलो’ शो से उन्होंने टीवी करियर शुरू किया था। फिर कलर्स पर ‘ये प्यार न होगा कम’ शो से उनको पहचान मिली।

कई हिट फिल्में दीं, आदित्य धर से कर ली शादी

उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ से फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में कीं। हालांकि उनको असली पहचान बॉलीवुड की फिल्म विक्की डोनर से मिलीं। इस फिल्म ने उनको स्टार बना दिया था। वैसे यामी गौतम की शादी भी काफी चर्चा में रही थीं। उनको फिल्म मेकर से ही प्यार हो गया था।

yami gautam

यामी ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है। ‘उदी द सर्जिकल स्ट्राइक’ मूवी की शूटिंग के दौरान ही उनकी करीबी आदित्य के साथ बढ़ गई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। फिर हिमाचल की इस लड़की ने आदित्य के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने हाल ही में विवाह किया है।

Back to top button