बॉलीवुड

पति निक जोनस से ये खास गिफ्ट पाकर खुशी से उछड़ पड़ीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- Best Husband

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने विदेशियों से शादी की है। वो अपनी जिन्दगी में काफी खुश भी नजर आती हैं। इनमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी आता है। उन्हें भी अपना हमसफर भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में मिला। प्रियंका ने अमेरिकी एक्टर निक जोनस के साथ विवाह किया है।

priyanka chopra

फिलहाल दोनों अमेरिका में ही साथ-साथ रहते हैं। वैसे तो इन दोनों की जिन्दगी काफी खुशहाल चल रही है। फिर भी निक जोनस अपनी पत्नी को खुश रखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को ऐसा गिफ्ट दे दिया, जिसको देखते ही प्रियंका खुशी से उछड़ पड़ी और पति को बेस्ट हसबैंड कह दिया।

सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। इसकी वजह उनका हॉलीवुड में बिजी होना है। वो इन दिनों अमेरिकन वेब सीरिज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वो इस वेब सीरीज से डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सेट से शूटिंग की एक तस्वीर भी शेयर की थी।

priyanka chopra

उस तस्वीर में उनके फेस पर खूब के धब्बे दिखाई दे रहे थे। जिसे देखकर फैंस चिंतित होने लगे थे। हालांकि बाद में पता लगा था कि वो खून नहीं बल्कि मेकअप है। वैसे प्रियंका बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म ‘जी ले जरा’ भी दिखाई देगी। इसमें वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

जानें निक ने दिया कौन सा खास तोहफा

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने उनको खास तोहफा दिया है। देसी गर्ल को उनके पति ने खास तरह की गाड़ी गिफ्ट की है। इसमें मिसेज जोनस भी लिखा हुआ है। प्रियंका खुद इस गाड़ी को चलाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तोहफे की तस्वीर भी अपने अकाउंट में फैन्स के लिए शेयर की है।

गाड़ी में मैचिंग आउटफिट पहने प्रियंका ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘अब ये हुई न राइड. थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए. बेस्ट हसबैंड.’। आपको बता दें कि निक ने अपनी पत्नी को गाड़ी इसलिए दी है ताकि वो शूटिंग के लिए सेट पर जाएं तो उनको किसी तरह की दिक्कत न हो।

बरेली की रहने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अभी तो अमेरिका में रहती हैं लेकिन वो बरेली की रहने वाली हैं। उनका परिवार अब भी यहां पर रहता है। लखनऊ में उन्होंने पढ़ाई की है। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड का रुख कर लिया था। फिल्मों में भी उनको काफी सफलता मिली। उनके अभिनय को सराहा गया।

इसी दौरान उनको अपने से छोटे अमेरिकन कलाकार निक जोनस से प्यार हो गया था। कई सालों तक डेटिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। दोनों साथ ही अमेरिका में रहते हैं। फिर प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। वो सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरिज में उनके साथ एक्टर रिचर्ड मैडन नजर आने वाले हैं। वो गेम्स ऑफ थोर्न्स के एक्टर हैं।

Back to top button