बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की लिस्ट में कौन-कौन हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस? दीपिका पादुकोण का नाम गायब

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में खूब नाम और शोहरत कमाई है। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय वो हॉलीवुड में भी नाम कमाने की कोशिश करने में जुटी हुई हैं।

priyanka chopra

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका की लिस्ट में आखिर किन टॉप एक्ट्रेसेस के नाम हैं। ये मशहूर हीरोइन भी दो एक्ट्रेस को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां मानती हैं। इसका जिक्र भी उन्होंने किया है। हैरानी की बात है कि लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम ही नहीं है। आखिर कौन हैं प्रियंका की लिस्ट में टॉप हीरोइनें, चलिए जानते हैं।

priyanka chopra

अमेरिका में रहती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका

यूपी की बरेली में पैदा हुईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में रहती हैं। वो यहां अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक अमेरिकन वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज का नाम सिडाटेल है। हाल ही में उनकी फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो चेहरे पर चोट के निशान दिखा रही थीं।

priyanka chopra

इस फोटो को देखने के बाद उनके फैनिस घबरा गए थे। बाद में पता लगा कि उनके फेस पर चोट नहीं बल्कि मेकअप लगा हुआ था। अभिनेत्री किसी न किसी वजह से बॉलीवुड में सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी के बारे में भी फैन्स को बताया था जो 100 दिन तक अस्पताल में रही थी।

इंटरव्यू में नई फिल्म के बारे में बताया

ऐसा नहीं है कि प्रियंका सिर्फ हॉलीवुड में ही बिजी हैं। उनके पास बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग मूवी के बारे में बताया है। वो जल्द ही ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म के बारे में ऐलान किया था जिसको लेकर फैन्स काफी खुश थे।

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये रीमा, जोया अख्तर और फरहान अख्तर ने मिलकर लिखी है। हालांकि कहानी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। फिर भी लोगों को उम्मीद है कि ये फरहान की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ से मिलती जुलती होगी। ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी के बाद प्रियंका बॉलीवुड में नजर नहीं आई हैं।

इन हीरोइनों को टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस मानती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा जिन हीरोइनों को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मानती हैं उनके नाम आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं। अभिनेत्री ने अपने इंटरव्यू में दोनों को टॉप एक्ट्रेस बताया है। प्रियंका ने बताया कि ‘जी ले जरा’ फिल्म में उनके साथ यही दोनों एक्ट्रेस नजर आएंगी जो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं।

वो बोलीं कि मैं भारत की टॉप 2 अभिनेत्रियों के साथ मूवी कर रही हूं। इन तीनों हीरोइनें ने साथ ही फिल्म करने के साथ उसे प्रोड्यूस करने का निर्णय भी कर लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले तो ये काफी मुश्किल लग रहा था। हालांकि फिर सब ठीक हो गया। दर्शक भी तीनों हीरोइनों को साथ देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

Back to top button