बॉलीवुड

11 साल की उम्र में ही मां-बाप का तलाक देख चुकी हैं मलाइका अरोड़ा, जानें क्या हो गया था हाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में नजर न आ रही हों, फिर भी वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने प्रेमी एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर तो कभी अपने तलाक की वजह से वो चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा की जिन्दगी कभी भी आसान नहीं रही है। उन्होंने बचपन से ही काफी तकलीफें देखी हैं।

malaika arora

कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते हुए देखा है। वो जब सिर्फ 11 साल की थी, तभी उनके माता और पिता का तलाक हो गया था। इसका खुलासा खुद एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया है। आइए जानें उन्होंने उस तकलीफ से कैसे निपटा और अपनी मां को देखकर उन्होंने क्या सीखा।

malaika arora and arbaaz khan

2017 में अरबाज खान से हो गया था तलाक

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की नामी हस्ती बन चुकी हैं। उनके आइटम नंबर तो धमाल मचा देते हैं। छइया-छइया गीत पर उनका डांस हो या ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गीत पर उनका आइटम नंबर, सब लोगों को दीवाना बना चुके हैं। फिल्मों में इतनी सफल होने के बाद भी वो निजी जीवन में सफल नहीं हो सकी हैं।

arbaaz khan malaika arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों ने लव मैरिज की थी और इस शादी को 19 साल तक निभाया। साल 2017 में जब दोनों के विचार बिल्कुल मेल नहीं खा रहे थे, तब इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। अब वो अपने बेटे की अकेले ही परवरिश करती हैं।

माता-पिता के तलाक से हो गया था ऐसा हाल

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने अपने बचपन की कठिनाइयों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो अपने मां-बाप का तलाक देख चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र महज 11 साल की थी। तब उनके माता और पिता अलग हो गए थे।

malaika arora

पेरेंट्स का तलाक देखकर उनका हाल बहुत बुरा हो गया था। मलाइका ने कहा कि उन्होंने तलाक के बाद मां के जीवन से काफी कुछ सीखा। वो खूब काम करती थीं। हर दिन पुरानी परेशानियों को भूलकर नई शुरुआत करती थीं। अपनी मां से उन्होंने आत्म निर्भर बनना और मुश्किलों से पार पाना भी सीखा।

अर्जुन कपूर से करने वाली हैं शादी

malaika arora

मलाइका अरोड़ा के जीवन में तलाक से पहले ही एक्टर अर्जुन कपूर आ गए थे। वैसे दोनों ने ही इस रिश्ते का कभी खुलासा नहीं किया था। पेपराजी अक्सर दोनों को छिपकर मिलते हुए स्पॉट जरूर करते थे। अरबाज से तलाक के फौरन बाद ही अर्जुन-मलाइका ने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात कबूल कर ली थी।

करीब 4 साल से चल रहे रिश्ते को अब दोनों ही एक्टर एक नया नाम देने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैसे दोनों ही एक्टर्स के फैन्स भी अब दोनों को साथ-साथ देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।

Back to top button