बॉलीवुड

वर्षों तक जिन TV Shows से बनी पहचान, उनको अचानक ही छोड़कर चले गए ये मशहूर एक्टर्स

टीवी की दुनिया में किरदार भी बहुत मायने रखता है। उन किरदारों की वजह से ही टीवी शो हिट होते हैं। टेलीविजन की दुनिया में कई सीरियल ऐसे हैं जिनकी वजह से एक्टर्स हिट हो गए। उनको नाम, पैसा और शोहरत सब मिली।

हालांकि कुछ सालों के बाद इन एक्टर्स ने उन शोज को छोड़कर लोगों को हैरान भी कर दिया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ऐक्टर्स से मिलवाने जा रहे हैं जो अपने शो को अलविदा कहकर चले गए।

शब्बीर अहलूवालिया

इस लिस्ट में पहला नाम एक्टर शब्बीर अहलूवालिया का है। उनका एक मशहूर टीवी शो था जिसका नाम ‘कुमकुम भाग्य’ था। इस शो की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस शो के जरिए शब्बीर अहलूवालिया घर-घर पहचान बनाने में कामयाब हो गए थे।

उनके किरदार को लोग काफी पसंद भी किया करते थे। शब्बीर ने भी इस शो को खूब इंजॉय किया। फिर 8 साल के बाद उन्होंने शो को छोड़ने का अचानक ऐलान कर दिया। उनके शो छोड़ने की वजह से दर्शक काफी हैरान हो गए थे।

धीरज धूपर

टीवी की दुनिया को जानने वाले एक्टर धीरज धूपर को तो जरूर जानते हैं। हां ये अलग बात है कि वो इनको असली नाम से न जाकर करण लूथरा के नाम से जरूर जानते होंगे। असल में धीरज ने “कुंडली भाग्य’ शो में लीड रोल किया था।

इस शो में उनके किरदार का नाम करण लूथरा था। उनकी और श्रद्धा आर्या की जुगलबंदी को लोग काफी पसंद किया करते थे। हालांकि इन्होंने भी कई साल के बाद अचानक ही शो को छोड़ने का फैसला कर दर्शकों को हैरान कर दिया।

गश्मीर महाजनी

साल 2020 की शुरुआत में एक शो ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा था। इस शो का नाम ‘इमली’ था। शो के शुरू होते ही लोगों ने इसको इतना पसंद किया था कि वो टीआरपी लिस्ट में पहुंच गया था। स्टार प्लस पर आने वाले शो में गश्मीर महाजनी दिखते थे।

इस शो से एक्टर गश्मीर को काफी अच्छा नाम और पहचान भी मिली थी। फिर 2 साल तक काम करने के बाद इन्होंने भी शो को टाटा बोल दिया था। दर्शकों को पता ही नहीं चला कि आखिर एक्टर ने शो को क्यों छोड़ दिया था।

दिशा वकानी

कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ तो लोगों को खूब गुदगुदाता है। इस शो की टीआरपी भी बहुत हाई रहती है। शो की बात हो और दया बेन का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इनका असली नाम दिशा वकानी है।

disha vakani

हालांकि लोग इनको दया बेन के नाम से ही जानते हैं। दिशा ने जब इस शो को छोड़ने का ऐलान किया तो लोग मायूस हो गए थे। कहा गया था कि कुछ समय बाद ये वापस आ जाएंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। दिशा मां बन गई हैं और टीवी से दूर चल रही हैं।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने भी ‘ससुराल सिमर का’ शो से खूब कामयाबी हासिल कर ली थी। कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं दीपिका ने अचानक शो छोड़ दिया था। खबरों में कहा गया था कि शो की टीआरपी गिरने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था।

Back to top button