बॉलीवुड

‘मोटू-मोटू’ कहकर जूनियर एनटीआर को चिढ़ाते थे फैन्स, इस डाइट ने बदल दी थी एक्टर की काया

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेता जूनियन एनटीआर सुपर स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा देती हैं। फैन्स भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अभिनेता ने अब तेलगु फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने हिन्दी डब फिल्मों से ही लोगों का दिल जीत लिया है।

आज एक्टर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बताने जा रहे हैं। क्या आपको पता है कि शुरुआत में अभिनेता काफी मोटे हुआ करते थे। उनके मोटापे का फैन्स भी मजाक उड़ाते थे। फिर जूनियर एनटीआर ने वजन कम करने की ठान ली थी। आइए जानें वो कैसे फैट से फिट हुए थे।

20 मई 1983 को हुआ था जन्म

जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को हुआ था। हैदराबाद में जन्मे अभिनेता के दादा एनटीआर मुख्यमंत्री हुआ करते थे। वो काफी लोकप्रिय नेता थे। उन्हीं के नाम पर एक्टर का भी नाम रखा गया था। आज के समय में तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का वो बड़ा और जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआर रिलीज हुई थी। इस मूवी में वो अभिनेता राम चरण के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब अच्छी कमाई की। इसमें जूनियर एनटीआर की बॉडी देखकर तो लोग उनके दीवाने हो गए। हालांकि एक्टर ने इस बॉडी को बनाने के लिए बहुत मेहनत भी की है।

मोटा कहकर चिढ़ाते थे उनके फैन्स

35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को अगर शुरुआती फिल्मों में देखा जाए तो वो काफी मोटे हुआ करते थे। उनका शरीर बहुत थुलथुल था। हालांकि उनसे फैन्स उनको इस रूप में भी पसंद किया करते थे। फिर भी उनको चाहने वाले ही एक्टर को मोटू-मोटू कहकर चिढ़ाया भी करते थे।

junior ntr

अच्छी एक्टिंग के बाद भी अपने मोटापे की वजह से मजाक बनना अभिनेता को पसंद नहीं आया। कई बार उनको मोटापे की वजह से ताने दिए गए, इससे उन्होंने वजन घटाने की ठान ली थी। उन्होंने फिर नए अवतार में फैन्स के सामने आने की कसम खा ली। जब साल 2014 में उनकी टेम्पर फिल्म आई तो दर्शकों को उन्होंने अपनी बॉडी से चौंका दिया था।

इस फिटनेस ट्रेनर ने बना दिया था फिट

जूनियर एनटीआर ने अपना वजन कम करने के लिए फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवन्स की मदद ली थी। लॉयड को सेलिब्रिटीस का फिटनेस गुरु माना जाता है। वो रणबीर सिंह को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने एनटीआर के लिए खास डाइट प्लान बनवाया। अभिनेता को सिर्फ हाई प्रोटीन वाली चीजें ही खानी होती थीं। वहीं उनके खाने से फैट को जीरो किया गया था।

junior ntr

एक्टर ने इस डाइट प्लान को फॉलो किया था। इसके साथ ही उन्होंने जिम में भी खूब पसीना बहाया था। कुछ समय बाद ही वो फैट से एकदम फिट हो गए थे। उनका बॉडी ट्रांसफॉरमेशन देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश हो गए थे। आज भी वो फिट होने के बाद भी यही डाइट प्लान फॉलो करते हैं। उनकी 6 पैक ऐब्स के तो दर्शक भी दीवाने हैं।

Back to top button
?>