दिलचस्प

फिलीपींस की लड़की को बिहारी लड़के से हो गया प्यार, शादी करने चली आई भारत, खूब हो रही है चर्चा

बिहार में देसी दुल्हे और विदेशी दुल्हन की शादी खूब चर्चा बटोर रही है। बिहार में रहने वाले युवक से फिलीपींस की लड़की को प्यार हो गया। इसके बाद उसने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। लड़के को भी वो पसंद थी। ऐसे में दोनों शादी करने के लिए भी राजी हो गए। इसके बाद लड़की वीजा का इंतजार करने लगी।

जैसे ही उसको भारत आने का वीजा मिला। वो फौरन ही यहां चली आई। विदेशी लड़की सीधा बिहार पहुंची और अपने दूल्हे के साथ सात फेरे ले लिए। उनकी शादी को लेकर पूरे गांव में चर्चा हो रही है। हर कोई विदेशी दुल्हन और देसी दूल्हे की जोड़ी को देखना चाहता है। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई जो शादी तक पहुंच गई।

सेल्समैन का काम करता था लड़का

धीरज प्रसाद गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। वो यहां पर फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव के निवासी हैं। वो फिलीपींस में नौकरी करते हैं। वहां पर वो एक होटल में मैनेजर हैं। यहीं पर उनकी मुलाकात एक फिलीपींस की लड़की वेलमुन डुमरा से हुई। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। धीरे-धीरे दोनों करीब भी आने लगे।

इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हो गया। लड़की को बिहार का लड़का इतना पसंद आया कि उसने शादी की इच्छा जाहिर कर दी। इसके बाद दोनों ने ही शादी का फैसला किया। हालांकि शादी के लिए बिहार जाने का निर्णय किया गया। लड़की के पूरे परिवार ने वीजा अप्लाई किया था लेकिन सिर्फ लड़की को वीजा मिला।

धूमधाम से हुई शादी, देखने वालों की लग गई भीड़

वेलमुन वीजा लेकर भारत आ गई। 18 मई को धीरज और उसकी शादी भी हो गई। विदेशी बहू ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की।हालांकि उसको हिन्दू धर्म और रीति रिवाज की कोई जानकारी नहीं है। वो तो हिन्दी भी नहीं बोल पाती है। वहीं दोनों की जोड़ी को देखने के लिए लोग वहां उमड़ पड़े। हर कोई दूल्हा और दुल्हन को देखना चाह रहा था।

शादी के बाद लड़की काफी खुश है और उसका कहना है कि अब वो पति के साथ ही रहेगी। वहीं धीरज के भाई पंकज और नीरज भी शादी से बहुत प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि भाई ने बहुत सही काम किया है। वो हमेशा ही उसके साथ हैं। गांव में ये शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लोगों का कहना है कि गोपालगंज में पहली बार कोई विदेशी दुल्हन लेकर आया है।

Back to top button