दिलचस्पसमाचार

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन ब्वॉयफ्रेंड संग हुई फरार, दूल्हा बोला-मेरी किसी भी लड़की से शादी करवाओ

जब भी घर में किसी की शादी होती है तो पूरा परिवार मना रहा होता है कि किसी भी तरह से बिना विघ्न के शादी संपन्न हो जाए। वहीं लड़का और लड़की की शादी करवाने से पहले दोनों की मर्जी भी पूछ ली जाती है। हालांकि कई बार परिवार बिना कुछ पूछे भी अपनी मर्जी थोप देते हैं जो उनको बाद में भारी पड़ जाता है।

इसी वजह से कहा जाता है कि बिना लड़का या लड़की की मर्जी के शादी नहीं करनी चाहिए। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। यहां पर एक बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। वहीं लड़की मेकअप करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी लेकिन वो वहां से लौटी ही नहीं। इसके बाद दूल्हे को हकीकत पता लगी तो उसके होश ही उड़ गए।

इंदौर के एमजी रोड का मामला

इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन जारी है। ऐसे में कई लोगों की जोड़ी बन रही है। वहीं कुछ बदकिस्मत ऐसे भी हैं जिनकी जोड़ी बनते-बनते रह जाती है। इंदौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया। यहां के एमजी रोड इलाके में अजीब केस हुआ। यहां बुधवार की रात शादी का आयोजन किया गया था।

दूल्हा उज्जैन का रहने वाला था। वो बारात लेकर इंदौर पहुंच गया था। यहां पर चिमनबाग इलाके में शादी की सभी रस्में संपन्न होनी थीं। हालांकि इस दौरान ऐसा कुछ हो गया जिसके बाद तो बारातियों के होश ही उड़ गए। दुल्हन को उज्जैन से लेने आई बारात बैरंग ही वापस हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।

दिन में सगाई, रात को होनी थी शादी

चिमनबाग में रहने वाली लड़की से उज्जैन के लड़के की शादी तय हुई थी। दोनों परिवारों ने आपस में बैठकर ही विवाह को तय किया था। लड़का टेबल टेनस का कोच था। ऐसे में लड़की का परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद तय हुआ था कि लड़का बारात लेकर इंदौर आएगा। यहीं पर सारी रस्में होंगी।

दोनों परिवारों ने तय किया पहले घर में दोपहर को दोनों की सगाई हो जाएगी। इसके बाद रात को लड़का बारात लेकर आ जाएगा। इस बीच में जो समय मिलेगा, उसमें लड़की अपना मेकअप करवाकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद दिन में सगाई भी हो गई थी और रात में दूल्हा बारात लेकर मंडप में पहुंच भी गया।

ब्यूटी पार्लर से आई ही नहीं लड़की

दुल्हन सगाई के बाद अन्नपूर्णा इलाके में पड़ने वाले ब्यूटी पार्लर गई थी। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया। विवाह का मुहूर्त बीता जा रहा था लेकिन लड़की मंडप में नहीं आ रही थी। जब लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष से पूछा तो पहले तो वो कुछ नहीं बोले। फिर बाद में उन्होंने सच बताया कि लड़की प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

fake-dulhan-in-indore

इस सच का पता लगते ही दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हे ने वहां खूब हंगामा किया। इसके बाद गुस्से में दूल्हा सीधा थाने पहुंच गया। वहां वो बोलने लगा कि मैं कैसे किसी को मुंह दिखाऊंगा। इसके बाद दूल्हा जिद करने लगा कि किसी भी लड़की से उसकी शादी करवा दो। हालांकि काफी समझाने के बाद बारात लेकर दूल्हे को बैरंग ही घर लौटना पड़ा।

Back to top button