बॉलीवुड

कभी पक्की सहेली थीं रानी-ऐश्वर्या, जानें 19 साल पहले क्या हुआ कि आज भी नहीं करती हैं दोनों बात

बॉलीवुड में फिल्मों में आपने अक्सर रिश्तों को बनते और बिगड़ते हुए देखा होगा। फिल्मों में जरूर हैप्पी एंडिंग दिखती है और अंत में सबकुछ ठीक हो जाता है। मगर हकीकत में ऐसा हो जरूरी नहीं है। बॉलीवुड में काम करने वालों की दुनिया में रिश्ते बिगड़ जाएं तो वो सुधरने का नाम ही नहीं लेते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ अपने जमाने की दो टॉप हीरोइनों के साथ जो पक्की दोस्त हुआ करती थीं। हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय की जो कभी पक्की सहेली थीं। दोनों एक दूसरे के साथ नजर आती थीं। कोई भी सुख हो या दुख, दोनों एक दूसरे के लिए खड़ी रहती थीं। हालांकि 19 साल पहले हुई एक घटना ने दोनों की बात ही बंद करवा दी।

शाहरुख के साथ फिल्म कर रही थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन का करियर उस समय पीक पर चल रहा था। उनकी रानी मुखर्जी से भी बहुत अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। वहीं शाहरुख खान भी दोनों के अच्छे दोस्त थे। ऐश की साल 2002 में फिल्म आई थी जिसका नाम देवदास था। फिल्म सुपरहिट रही थी और दोनों की कैमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।

इसके बाद शाहरुख दोनों की जोड़ी को फिर से कैश करवाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म ‘चलते-चलते’ भी ऐश्वर्या के साथ साइन कर ली थी। दोनों ने ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि उसी समय ऐश्वर्या और सलमान खान का ब्रेकअप हुआ था जिससे सलमान काफी बौखलाए हुए थे।

aishwarya rai

इस वजह से टूट गई रानी-ऐश की दोस्ती

साल 2003 में जब शाहरुख खान और ऐश्वर्या फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक्टर सलमान खान सेट पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां काफी हंगामा काटा था। ऐश्वर्या राय का गुस्सा उन्होंने सेट पर निकाला था। इसके बाद शाहरुख खान काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने बवाल से बचने के लिए ऐश को फिल्म से आउट कर दिया था।

फिर जब शाहरुख खान नई हीरोइन तलाशने लगे तो उनकी नजर में दो नाम सामने आए। इनमें काजोल और रानी मुखर्जी के नाम थे। काजोल ने किसी कारण से फिल्म करने से मना कर दिया, मगर रानी ने बिना सोचा ही फिल्म के लिए हां बोल दी थी। ये बात ऐश्वर्या को बहुत खराब लगी थी। उन्होंने इसे धोखेबाजी समझा था और तभी से बातचीत बंद कर दी।

अभिषेक बच्चन भी बने थे दुश्मनी की वजह

ऐश्वर्या को सिर्फ रानी मुखर्जी का उनकी फिल्म साइन करना ही बुरा नहीं लगा था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन भी इसकी वजह बने थे। उन दिनों रानी और अभिषेक के अफेयर की खूब चर्चा हो रही थी। दोनों ने साथ में काफी काम किया था। इसी दौरान ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का हाथ थाम लिया था।

ऐश्वर्या ने रानी मुखर्जी को अपनी शादी में बुलाया भी नहीं था। इस वजह से रानी मुखर्जी काफी चिढ़ गई थीं। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यी में अपनी नाराजगी जाहिर भी की थी। उन्होंने कहा था कि उनको बुलाया जाता वो जरूर जातीं। रानी बोलीं कि इससे पता लग जाता है कि कौन सेट पर दोस्त है और कौन असली जीवन में दोस्ती निभाता है।

Back to top button