बॉलीवुड

शादी के एक महीने बाद ही आलिया भट्ट ने दी सबसे बड़ी Good News, फैन्स देने लगे जमकर बधाइयां

बॉलीवुड में स्टार्स की शादी हो तो माहौल ही अलग हो जाता है। सिर्फ उनकी शादी के ही चर्चे होते रहते हैं। खासकर अगर स्टार्स नामचीन हों और उनका खानदार कई पीढ़ियों से बॉलीवुड में रहा हो, फिर तो सोने पर सुहागा हो जाता है। कुछ ऐसा हुआ एक्टर रणबीर कपूर की शादी में हुआ था।

रणबीर और आलिया भट्ट की शादी टॉक ऑफ द टाउन बन गई थी। हर कोई इनकी ही जोड़ी की चर्चा करता रहता था। अप्रैल में शादी हुई और शादी के एक महीने बाद ही आलिया भट्ट ने सबसे बड़ी गुड न्यूज भी दे दी है। वो न्यूज को सुनाते हुए काफी नर्वस थीं। इसके बाद फैन्स की बधाइयों का तांता ही लगने लगा है।

14 अप्रैल को हुई थी शादी

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में इनके फैन्स और परिवार वाले दोनों को विवाह बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। लोगों को लगता था कि कहीं रणबीर और आलिया की जोड़ी टूट न जाए। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ और दोनों ने फैन्स को निराश नहीं किया।

14 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली। खानदानी घर में हुई इस शादी में बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे। इसके अलावा बिजनेसमैन और देश-विदेश के मशहूर लोग भी उनको आशीर्वाद देने के लिए आए थे। कपूर फैमिली ने शादी के बाद 16 अप्रैल को 5स्टार होटल में रिसेप्शन भी दिया था। इसमें भी मेहमानों का तांता लगा हुआ था।

जानें कौन सी है गुड न्यूज

शादी के बाद आलिया भट्ट ने जो गुड न्यूज दी है वो उनकी निजी जिन्दगी से जुड़ी नहीं है। ये न्यूज उनके करियर से जुड़ी है। एक्ट्रेस ने इंस्टग्राम पर इस सबसे बड़ी खुशी को शेयर किया है। उनकी ये खुशी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग है जो शुरू होने जा रही है। आलिया ने गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा है कि वो काफी नर्वस हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


आलिया मे लिखा है कि पहली हॉलीवुड मूवी के लिए वो शूट पर जा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनको न्यूकमर जैसा एहसास हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खुद के नर्वस होने और लोगों से उनको शुभकामनाएं देने की गुजारिश भी की है। आपको बता दें कि आलिया को ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ हॉलीवुड मूवी मिली है।

लग गया बधाइयों का तांता, परिवार भी खुश

आलिया भट्ट इस हॉलीवुड फिल्ल में जेमी डॉरनन और गैल गैडोट के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर टॉम हार्पर हैं और ये एक अमेरिकन स्पाई ड्रामा है। इंस्टाग्राम पर जैसे ही आलिया भट्ट ने इस गुड न्यूज को शेयर किया, उनको बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। उनके फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं उनको बधाइयां देने में परिवार वाले भी पीछे नहीं दिखे। एक्ट्रेस की ननज रिद्धीमा साहनी ने लिखा कि हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। वहीं हीरोइन की मम्मी सोनी राजदान ने लिखा है कि सारी दुनिया की शुभकामनाएं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने भी आलिया भट्ट को फिल्म की बधाई देते हुए कमेंट में उनको इंटरनेशनल खिलाड़ी कह दिया।

Back to top button