बॉलीवुड

26 वर्ष पहले कुछ ऐसी दिखती थीं एक्ट्रेस करीना कपूर, सहेलियों के साथ पहचानना हो गया मुश्किल

हिन्दी फिल्मों में कई सितारें ऐसे हैं जिन्होंने खूब नाम कमाया है। इनमें कई तो ऐसे हैं जिनका खानदान भी बॉलीवुड लाइन में ही रहा है। इनमें अभिनेत्री करीना कपूर भी शामिल हैं। वो कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं जिनका परिवार दशकों से बॉलीवुड में एक्टिंग कर रहा है। इस समय अभिनेत्री ने खूब नाम कमा लिया है।

kareena kapoor

वैसे तो अभिनेत्री कहीं भी नजर आ जाएं, उनको पहचानना मुश्किल काम नहीं है। फिर भी उन्होंने हाल ही में अपनी 26 साल पुरानी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। इतनी पुरानी फोटो देखकर उनको पहचानना किसी चैलेंज से कम नहीं है। क्या आप इस फोटो में उनको पहचान पाएंगे।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं करीना

एक्ट्रेस करीना कपूर बॉलीवुड से भले ही दूर चल रही हों, फिर भी वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। वो अपने फैन्स को खुद से जुड़ी हर अपडेट देते रहती हैं। उन्होंने फिल्मों में नाम कमाने के बाद अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी। अब उनके दो बच्चे हैं जिनकी देखभाल में वो लगे रहती हैं।

kareena kapoor

अभिनेत्री ने बच्चों को देखने के लिए फिल्मों से भी दूरी बना ली। उनके दो बेटे हैं जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर उठा रखी है। उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान तो सोशल मीडिया पर उनकी ही तरह फेमस हो गया है। तैमूर की हर गतिविधि पर कैमरे की नजर लगी रहती है। उसके चाहने वाले भी खूब हैं।

सहेलियों के साथ 1996 की फोटो शेयर की

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर अभी की नहीं है बल्कि 26 साल पुरानी है। इस फोटो में वो अपनी तीन सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। सभी सहेलियों ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है और चारों ही काफी सुंदर नजर आ रही हैं। फोटो में करीना कपूर को पहचानना ही मुश्किल हो रहा है।


सलवार सूट पहने करीना कपूर ने नीले रंग का दुपट्टा भी डाला हुआ है। वहीं उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा ‘एक फिल्म की शूटिंग के लिए कलिम्पोंग गए वेल्हम गर्ल्स राजस्थान ट्रिप लगभग 1996.। फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त को भी टैग किया हुआ है।

दार्जिलिंग में कर रही हैं शूटिंग

करीना कपूर इन दिनों  दार्जिलिंग में हैं। वो यहां पर एक शूटिंग के सिलसिले में रुकी हुई हैं। वो एक वेब सीरिज कर रही हैं। इसी की शूटिंग यहां चल रही है। वो कलिम्पोंग के होटल में रुकी हुई हैं। उनकी वेब सीरिज का नाम ‘डिवोशन’ है। ये उनकी डेब्यू सीरिज है और वो पूरी टीम के साथ यहां पर आई हैं।

kareena kapoor

करीना को गंगटोक में भी वेब सीरिज की शूटिंग के लिए जाना है। आपको बता दें कि करीना कपूर ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में देकर अपनी अलग ही जगह बना ली है। उन्होंने जब वी मेट फिल्म के जरिए लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में उनको गुड न्यूज में देखा गया था। अब वो कम ही फिल्में करती हैं।

Back to top button