बॉलीवुड

शादी के सालों बाद एक्टर रितेश देशमुख ने खोला बड़ा राज, बोले रिश्ता पक्का होने वाला था तभी…

बॉलीवुड में कुछ एक्टर कॉमेडी और सीरियस दोनों ही रोल में रम जाते हैं। वो जब भी कोई रोल करते हैं तो लोगों को खूब मजा आता है। ऐसे वर्सेटाइल एक्टरों की लिस्ट में रितेश देशमुख का नाम भी आता है। उनकी एक्टिंग के तो लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सितारे भी कायल हैं। रितेश की शराबी वाली एक्टिंग को देखकर अमिताभ भी हैरान हो गए थे।

riteish deshmukh

एक्टर रील लाइफ में काफी हिट हैं। इसके साथ ही वो रियल लाइफ में भी काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपनी पत्नी जैनीलिया के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाते नजर आते हैं। एक्टर ने इस बार शादी के सालों बाद खुद से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा है और उनका ये वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।

रितेश का ये वीडियो हो गया वायरल

एक्टर रितेश देशमुख भले ही बॉलीवुड में कम नजर आ रहे हों लेकिन वो सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहते हैं। अपनी पत्नी जैनिलिया के साथ तो कभी अकेले ही वो रील्स बनाते नजर आते हैं। उन्होंने इस बार जो वीडियो बनाई है वो एक फनी वीडियो है जिसमें उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritesh Deshmukh (@riteishd)

उन्होंने जो फनी वीडियो बनाया है उसमें वर्षों पहले का सच वो फनी स्टाइल में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि रिश्ता पक्का होने वाला था तभी उसने अंदर से आवाज लगाई मां चाय में कितनी सीटी लगानी हैं। इस वीडियो के बाद उन्होंने जिस तरह अपना चेहरा बनाया, उससे आप लोग एक्टर का हाल समझ ही सकते हैं।

खूब कमेंट कर रहे हैं फैन

रितेश के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग उनकी फनी रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों को एक्टर का चेहरा देखकर हंसी भी आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हो चुका है भाई। वहीं एक फैन तो एक्टर रितेश का वीडियो देखकर बोला कि मेरी हंसी ही नहीं रुक पा रही है।

उनके एक फैन ने जैनिलिया को लेकर ही सवाल पूछ लिया। वो बोला कि भाभी अब तो कुकर में चाय सीटी लगाकर नहीं बनाती हैं न। इसके अलावा भी लोग उनके वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। रितेश के सच्चाई बयां करने के अंदाज के तो उनके फैन कायल ही हो गए हैं। वो अपने पसंदीदा एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

जैनिलिया और रितेश की जोड़ी है हिट

रितेश देशमुख और जैनिलिया ने लव मैरिज की है। जैनिलिया साउथ फिल्मों की सुपर स्टार हुआ करती थीं। वहीं रितेश महाराष्ट्र के सीएम विलास राव देशमुख के बेटे हैं। रितेश ने भी बॉलीवुड में एक्टिंग कर अच्छा नाम कमाया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन रितेश के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।

riteish-deshmukh

असल में जैनिलिया ईसाई धर्म से थीं और विलासराव अपने बेटे की ईसाई लड़की से शादी नहीं करवाना चाहते थे। हालांकि बेटे की जिद के आगे उनको झुकना पड़ा था। दोनों ने 3 फरवरी साल 2012 को एक दूसरे से शादी कर ली थी। शादी के 10 साल बाद भी दोनों की जोड़ी सलामत है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

Back to top button